MS Dhoni Runs In IPL: 22 मार्च से आईपीएल 2025 का आगाज होने जा रहा है. 18वें सीजन की तैयारी पूरी कर ली गई है. इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स 23 तारीख को मुंबई इंडियंस के अपना पहला मैच खेलने मैदान पर उतरेगी. इस मुकाबले में एमएस धोनी पर सबकी नजर रहेगी, वो इस फ्रेंचाइजी के लिए इतिहास रचने की दहलीज पर है.
दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल के महानतम कप्तानों में गिना जाता है. उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 5 बार खिताब जीता है. मैदान पर शांत और समझदारी भरे फैसलों के लिए मशहूर धोनी बेहतरीन फिनिशर भी हैं. इस सीजन वो 19 रन बनाते ही इतिहास रच देंगे.
MS Dhoni needs only 19 runs to become the highest run scorer for CSK in IPL history
— All Cricket Records (@Cric_records45) March 22, 2025
Most IPL runs for CSK
4,687 – Suresh Raina (171 innings)
4,669 – MS Dhoni (202 innings)
2,721 – Faf du Plessis (86 innings)
2,380 – Ruturaj Gaikwad (65 innings)
1,932 – Ambati Rayudu (80 inning) pic.twitter.com/mScBNBqt7W
चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मुकाबला 23 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होगा. इस मैच में अगर धोनी 19 रन बना लेते हैं, तो वह CSK के लिए आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. ऐसा करते ही सुरेश रैना का रिकॉर्ड टूट जाएगा, जिन्होंने इस टीम के लिए 4687 रन बनाए थे. रैना पिछले कई सीजन से आईपीएल का हिस्सा नहीं हैं.
IPL में CSK के लिए सबसे ज्यादा रन किसने बनाए?
- सुरेश रैना- 4687 रन
- महेंद्र सिंह धोनी- 4669 रन
- फॉफ डु प्लेसिस- 2721 रन
- रुतुराज गायकवाड़- 2380 रन
- अंबाती रायडू- 1932 रन
Ms Dhoni का आईपीएल रिकॉर्ड कैसा है?
धोनी ने CSK के लिए 234 मैचों में 4669 रन बनाए हैं, जिसमें 22 अर्धशतक शामिल हैं. साल 2008 से ही धोनी आईपीएल खेल रहे हैं. इस बार वो बतौर अनकैप्ड प्लेयर खेलने उतरेंगे. ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई के कप्तान हैं. 43 साल के धोनी का यह आखिरी सीजन माना जा रहा है. वो एक बार फिर बतौर फिनिशर मैदान में जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं.
टी20 के मास्टर हैं MS Dhoni?
टी20 फॉर्मेट में धोनी मास्टर माने जाते हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट से उन्होंने 2019 में रिटायरमेंट ले लिया था, जिसके बाद से वो सिर्फ आईपीएल में नजर आते हैं. 43 साल की उम्र में भी धोनी फिट हैं और आखिरी ओवरों में अपनी तेज बल्लेबाजी और विकेटों के बीच तेज दौड़ के लिए फेमस हैं. वो चंद गेंदों में मैच का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं.