---Advertisement---

क्रिकेट

IPL 2025: ‘मैं व्हीलचेयर पर रहूंगा तो भी…’ CSK के साथ अपने भविष्य पर बोले महेंद्र सिंह धोनी  

IPL 2025: आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब 43 वर्ष के हो गए हैं, ऐसे में पिछले 2 से 3 सालों से उनके संन्यास को लेकर चर्चा चलती रहती है. कुछ क्रिकेट पंडितों का ऐसा मानना है कि धोनी आईपीएल 2025 के बाद संन्यास का अहम फैसला कर सकते हैं.

MS Dhoni
MS Dhoni

IPL 2025: आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब 43 वर्ष के हो गए हैं, ऐसे में पिछले 2 से 3 सालों से उनके संन्यास को लेकर चर्चा चलती रहती है. कुछ क्रिकेट पंडितों का ऐसा मानना है कि धोनी आईपीएल 2025 के बाद संन्यास का अहम फैसला कर सकते हैं. मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले से पहले अब खुद महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में अपने भविष्य को लेकर खुलकर बात की है. 

अपने भविष्य को लेकर बोले महेंद्र सिंह धोनी 

दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर चर्चा बहुत तेजी से चल रहा है. खुद धोनी कभी इस चर्चा का हिस्सा नहीं बनते हैं. हालांकि मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने ओपनिंग मैच से पहले धोनी ने आईपीएल में भविष्य को लेकर बात की है. जिओहॉस्टार को दिए इंटरव्यू में महेंद्र सिंह धोनी ने कहा, ‘मैं जब तक चाहूँ CSK के लिए खेल सकता हूँ – यह मेरी फ्रेंचाइजी है. अगर मैं व्हीलचेयर पर भी हूँ, तो वे मुझे घसीट कर ले जाएंगे.’ 

अगर महेंद्र सिंह धोनी के फिटनेस पर नजर डाले तो अगले 2 से 3 सीजन भी खेल सकते हैं. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने भी सीजन से पहले हुए इंटरव्यू में कहा था की माही भाई अगले कुछ सीजन और खेल सकते हैं. महेंद्र सिंह धोनी ने बतौर खिलाड़ी आईपीएल 2024 में बहुत अच्छा प्रदर्शन भी किया था. 

---Advertisement---

ये भी पढ़ें: IPL 2025: मुंबई इंडियंस चेन्नई में तोड़ने उतरेगी 13 सालों का सिलसिला! सूर्यकुमार यादव पर होगी बड़ी जिम्मेदारी

अब तक ऐसा रहा है महेंद्र सिंह धोनी का आईपीएल करियर 

महेंद्र सिंह धोनी पिछले सीजन की तरह इस बार भी अंत के 2 से 3 ओवरों में ही बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे. अब तक धोनी ने आईपीएल में 264 मैचों की 229 पारियां खेली हैं. जिसमें उन्होंने 39.13 की बेहतरीन औसत से 5243 रन बनाए हैं. इस दौरान धोनी का स्ट्राइक रेट 137.54 का रहा है. आईपीएल में धोनी ने 24 अर्धशतक भी जड़े हैं. अंत के ओवरों में धोनी छक्कों की बारिश करने की कला में माहिर हैं. 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: शार्दुल ठाकुर की लखनऊ सुपर जायंट्स में हुई एंट्री, मैच विनर तेज गेंदबाज हुआ टूर्नामेंट से बाहर 

HISTORY

Written By

Aditya Tiwari


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Live News

---Advertisement---


N24 Shorts Logo

SHORTS

WTC Final 2025
क्रिकेट

WTC 2025 Final: साउथ अफ्रीका या ऑस्ट्रेलिया, कौन बनेगा चैंपियन? कंगारू टीम के पूर्व दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी

WTC 2025: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाना है. ये मैच 11 जून से लॉड्स में होना. पिछली बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया टीम एक बार फिर से इस ट्रॉफी पर कब्जा जमाने की कोशिश में उतरेगी. वहीं साउथ अफ्रीका टीम दो दशक से ज्यादा समय के बाद पहला आईसीसी खिताब जीतने की कोशिश में उतरेगी. इससे पहले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने खिताबी भिड़ंत को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है.

View All Shorts