IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से रौंद इस सीजन की अपनी पहली जीत हासिल की है. अपने घर में वापसी करते ही मुंबई की गाड़ी पटरी पर लौट आई और टीम ने सीजन में जीत का सिलसिला शुरू कर दिया. वानखेड़े के मैदान पर खेला गया से मुकाबला पूरी तरह से एकतरफा रहा. जब-जब मुंबई की टीम वानखेड़े के मैदान पर खेलने उतरती है टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है. मुंबई ने वानखेड़े में अब तक 85 मुकाबले खेले हैं जिसमें से टीम को 53 मैचों में जीत मिली है तो वहीं 33 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. केकेआर के खिलाफ जीत के बाद मुंबई ने वानखेड़े के मैदान पर एक और अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. आइए आपको भी बताते हैं इस रिकॉर्ड के बारे में.
𝐒𝐓𝐑𝐀𝐈𝐆𝐇𝐓 𝐀𝐒 𝐀𝐍 𝐀𝐑𝐑𝐎𝐖 🏹 & 𝕊𝕋𝕐𝕃𝕀𝕊ℍ ℙ𝕌𝕃𝕃 ✨ – Rickelton did it all ✅#MumbaiIndians #PlayLikeMumbai #TATAIPL #MIvKKRpic.twitter.com/eUSolVlTpk
---Advertisement---— Mumbai Indians (@mipaltan) March 31, 2025
एक वेन्यू पर सबसे ज्यादा जीत
आईपीएल इतिहास में किसी एक वेन्यू पर सबसे ज्यादा जीत हासिल करने का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस ने अपने नाम कर लिया है. मुंबई की टीम ने वानखेड़े में 53 मुकाबले जीते हैं जो कि किसी भी वेन्यू पर सबसे ज्यादा है. इसके बाद केकेआर का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है जिसमें टीम ने ईडन गार्डन में 52 मैच जीते हैं और सीएसके ने चेपॉक में 51 मैच अपने नाम किए हैं.
HISTORY BY MUMBAI INDIANS 📢
– Mumbai Indians has the most wins in a single venue in IPL History, 53 wins at Wankhede 💙 pic.twitter.com/Qk9SURudLe---Advertisement---— Johns. (@CricCrazyJohns) April 1, 2025
वानखेड़े में कोलकाता का खराब रिकॉर्ड
वानखेड़े के क्रिकेट स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स का रिकॉर्ड बहुत ही खराब रहा है. मुंबई की टीम केकेआर को इस मैदान पर 10 मैचों में हरा चुकी है जो कि किसी भी विपक्षी टीम की एक मैदान पर सबसे ज्यादा हार हैं. इसके साथ ही केकेआर एक मैदान पर 10 मैच हारने वाली पहली टीम भी बन गई है.
क्रम | टीम | विपक्षी टीम | मैदान | जीत की संख्या |
---|---|---|---|---|
1 | मुंबई इंडियंस (MI) | कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) | वानखेड़े, मुंबई | 10 |
2 | कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) | पंजाब किंग्स (PBKS) | ईडन गार्डन्स, कोलकाता | 9 |
3 | मुंबई इंडियंस (MI) | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) | वानखेड़े, मुंबई | 8 |
4 | मुंबई इंडियंस (MI) | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) | एम. चिन्नास्वामी, बेंगलुरु | 8 |
5 | चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) | चेपॉक, चेन्नई | 8 |
6 | कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) | दिल्ली कैपिटल्स (DC) | ईडन गार्डन्स, कोलकाता | 8 |
7 | सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) | पंजाब किंग्स (PBKS) | राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद | 8 |
ये भी पढ़िए- IPL 2025: MI की पहली जीत ने बिगाड़ा कई टीमों का समीकरण, प्वाइंट्स टेबल में मची उथल पुथल