IPL 2025 Punjab Kings Full Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का आगाज 22 मार्च से होने वाला है. पंजाब किंग्स अपने अभियान की शुरुआत 25 मार्च को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ करेगी. इस बार पंजाब किंग्स नए कप्तान और नए हेड कोच के साथ अपने खिताबी सूखे को खत्म करने के इरादे से मैदान में उतरेगी.
श्रेयस अय्यर पंजाब टीम की कमान संभालेंगे. पंजाब किंग्स ने 2025 की नीलामी में श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ रुपये की मोटी रकम में खरीदा था. इसके अलावा, फ्रेंचाइजी ने अर्शदीप सिंह (18 करोड़ रुपये) रिटेन किया और युजवेंद्र चहल (18 करोड़ रुपये) को भी अपने साथ जोड़ा है.
पंजाब किंग्स में बड़े बदलाव
पिछले सीजन में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और टीम प्वाइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर रही थी. इस बार टीम ने बड़े बदलाव किए हैं, और ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज रिकी पोंटिंग को नया हेड कोच बनाया गया है. पंजाब उन गिनी-चुनी टीमों में से एक है, जो पिछले 17 साल में एक भी खिताब नहीं जीत सकी है. अब टीम की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर के कंधों पर होगी, जो पिछले साल केकेआर को चैंपियन बना चुके हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या श्रेयस पंजाब का खिताबी सूखा खत्म कर पाते हैं या नहीं.
Hunt for the 🏆 begins 🔜! 🔥#SherSquad, ready for the ride? 😉#IPL2025 #PunjabKings #JazbaHaiPunjabi pic.twitter.com/oi7H06UszM
---Advertisement---— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) February 16, 2025
IPL 2025 में पंजाब किंग्स का पूरा शेड्यूल
तारीख | मैच | स्थान |
---|---|---|
25 मार्च | गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स | अहमदाबाद |
1 अप्रैल | लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स | लखनऊ |
5 अप्रैल | पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स | मुल्लानपुर |
8 अप्रैल | पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स | मुल्लानपुर |
12 अप्रैल | सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स | हैदराबाद |
15 अप्रैल | पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स | मुल्लानपुर |
18 अप्रैल | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम पंजाब किंग्स | बैंगलोर |
20 अप्रैल | पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स | मुल्लानपुर |
26 अप्रैल | कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स | कोलकाता |
30 अप्रैल | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स | चेन्नई |
4 मई | पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स | धर्मशाला |
8 मई | पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स | धर्मशाला |
11 मई | पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस | धर्मशाला |
16 मई | राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स | जयपुर |
IPL 2025 के लिए पंजाब किंग्स का स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, पायला अविनाश, जेवियर बार्टलेट, हरप्रीत बराड़, युजवेंद्र चहल, प्रवीण दुबे, लॉकी फर्ग्यूसन, आरोन हार्डी, जोश इंग्लिस, मार्को जानसन, मुशीर खान, ग्लेन मैक्सवेल, अजमतुल्लाह उमरजई, कुलदीप सेन, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, हरनूर सिंह, प्रभसिमरन सिंह, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, यश ठाकुर, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, विजयकुमार वैश्य.
ये भी पढ़ें- DC Schedule For IPL 2025: अपने पहले खिताब की तलाश में उतरेगी दिल्ली कैपिटल्स, यहां देखें DC का पूरा शेड्यूल