IPL 2025 Points Table: कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का 44वां मैच बारिश की भेंट चढ़ गया. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में मैच की दूसरी पारी के पहले ओवर के बाद ही बारिश शुरू हो गई और फिर खेल दोबारा शुरू नहीं हो सका.
बारिश के कारण मैच रद्द होने के बाद दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट मिल गया. पंजाब के लिए तो ये बोनस पॉइंट जैसा रहा, लेकिन केकेआर को इस एक पॉइंट से कोई खास फायदा नहीं मिला. मैच के न होने से पॉइंट्स टेबल पर भी असर पड़ा और टॉप-4 टीमों में बदलाव देखने को मिला.
पंजाब किंग्स की टॉप-4 में में एंट्री
KKR vs PBKS मैच रद्द होने के बावजूद, पंजाब किंग्स को आईपीएल 2025 के पॉइंट्स टेबल में फायदा हुआ और अब वह टॉप-4 में पहुंच गई है. इसी के साथ पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को धक्का देकर बाहर कर दिया है. पंजाब की टीम 9 में 5 मैच जीते हैं और इस मैच के बाद उसके 11 अंक हो गए हैं. जबकि MI के पास 9 में से 5 मैचों में जीत के बाद 10 अंक हैं. मुंबई पहले चौथे पर थी पर अब एक पायदान फिसलकर पांचवें नंबर पर आ गई है.
पॉइंट्स टेबल में इस समय गुजरात टाइटंस टॉप पर है, उसके बाद दिल्ली कैपिटल्स दूसरे और RCB तीसरे नंबर पर है. इन तीनों के 12-12 पॉइंट्स हैं, लेकिन गुजरात का नेट रन रेट बेहतर है, इसलिए उसके सिर नंबर-1 का ताज है. पंजाब किंग्स के अब 11 अंक हो गए हैं और वो चौथे नंबर पर आ गई है.
केकेआर को कितना नुकसान?
हालांकि, इससे कोलकाता नाइट राइडर्स को कोई नुकसान नहीं हुआ है और वह 7 पॉइंट्स के साथ अभी भी सातवें नंबर पर टिका हुआ है. बाकी टीमों की बात करें तो, लखनऊ सुपर जायंट्स अभी भी छठे नंबर पर है, उनके भी 10 पॉइंट्स हैं, लेकिन नेट रन रेट के मामले में MI आगे है. सनराइजर्स हैदराबाद के खाते में 6 पॉइंट्स हैं और वो आठवें नंबर पर है. राजस्थान रॉयल्स सिर्फ 2 पॉइंट्स के साथ नौवें नंबर पर है. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) भी 2 पॉइंट्स के साथ सबसे नीचे यानी दसवें नंबर पर है.
आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल
नंबर | टीम | मैच खेले | मैच जीते | मैच हारे | बेनतीजा | अंक | नेट रन रेट |
---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | गुजरात टाइटंस | 8 | 6 | 2 | 0 | 12 | +1.104 |
2 | दिल्ली कैपिटल्स | 8 | 6 | 2 | 0 | 12 | +0.657 |
3 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 9 | 6 | 3 | 0 | 12 | +0.482 |
4 | पंजाब किंग्स | 9 | 5 | 3 | 1 | 11 | +0.177 |
5 | मुंबई इंडियंस | 9 | 5 | 4 | 0 | 10 | +0.673 |
6 | लखनऊ सुपर जायंट्स | 9 | 5 | 4 | 0 | 10 | -0.054 |
7 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 9 | 3 | 5 | 1 | 7 | +0.212 |
8 | सनराइजर्स हैदराबाद | 9 | 3 | 6 | 0 | 6 | -1.103 |
9 | राजस्थान रॉयल्स | 9 | 2 | 7 | 0 | 4 | -0.625 |
10 | चेन्नई सुपर किंग्स | 9 | 2 | 7 | 0 | 4 | -1.302 |
Match 4⃣4⃣ between @KKRiders and @PunjabKingsIPL has been called off due to rain 🌧️
— IndianPremierLeague (@IPL) April 26, 2025
Both teams share a point each! #TATAIPL | #KKRvPBKS pic.twitter.com/mEX2eETWgh
ये भी पढ़ें- कौन है गौतम गंभीर को धमकी देने वाला शख्स? पुलिस जांच में हुआ बड़ा खुलासा