IPL 2025 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का कारवां लगातार बढ़ता जा रहा है. अब तक 16 मुकाबले खेले जा चुके हैं. प्रत्येक मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में बदलाव हो रहे हैं. 4 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें लखनऊ ने 12 रनों से शानदार जीत दर्ज की. इस जीत का असर पॉइंट्स टेबल पर भी देखने को मिला.
आईपीएल के 16वें मैच के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स छठे स्थान पर पहुंच गई है. वहीं मुंबई इंडियंस सातवें स्थान पर पहुंच गई है. आइए जानते हैं पॉइंट्स टेबल में हुए ताजा अपडेट के लिए कौन सी टीम किस स्थान पर है.
IPL 2025 POINTS TABLE. 📈
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 4, 2025
– MI at 7th, CSK at 8th position now. pic.twitter.com/IPw78VvCFp
पॉइंट्स टेबल में अन्य टीमों का हाल
आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल में इस समय टॉप पर पंजाब किंग्स की टीम है. उसने अभी तक दो मुकाबले खेले हैं और दोनों में उसे जीत मिली है. वहीं दूसरे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स है. उसने भी अब तक दो मैच खेले हैं और उसे भी दोनों मुकाबलों में जीत मिली है. आरसीबी की टीम तीसरे स्थान पर बनी हुई है. चौथे स्थान पर गुजरात टाइटंस की टीम बनी हुई है और केकेआर पांचवें स्थान पर है.
लखनऊ और मुंबई के बीच हुए मैच के बाद लखनऊ की टीम छठे स्थान पर पहुंच गई है. मुंबई इंडियंस सातवें स्थान पर खिसक गई है. आठवें स्थान पर सीएसके है. वहीं नौवें स्थान पर राजस्थान रॉयल्स और आखिरी स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम है.
IPL 2025 के पॉइंट्स टेबल
क्रमांक | टीम | खेले गए मैच (P) | जीत (W) | हार (L) | नो रिजल्ट (NR) | नेट रन रेट (NRR) | रन (FOR) / ओवर | रन (AGAINST) / ओवर | अंक (PTS) | हालिया फॉर्म |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | PBKS | 2 | 2 | 0 | 0 | 1.485 | 420/36.2 | 403/40.0 | 4 | W, W |
2 | DC | 2 | 2 | 0 | 0 | 1.320 | 377/35.3 | 372/40.0 | 4 | W, W |
3 | RCB | 3 | 2 | 1 | 0 | 1.149 | 542/56.2 | 490/57.5 | 4 | L, W, W |
4 | GT | 3 | 2 | 1 | 0 | 0.807 | 598/57.5 | 572/60.0 | 4 | W, W, L |
5 | KKR | 4 | 2 | 2 | 0 | 0.070 | 643/77.3 | 569/69.1 | 4 | W, L, W, L |
6 | LSG | 4 | 2 | 2 | 0 | 0.048 | 776/76.1 | 769/75.5 | 4 | W, L, W, L |
7 | MI | 4 | 1 | 3 | 0 | 0.108 | 627/72.5 | 673/79.1 | 2 | L, W, L, L |
8 | CSK | 3 | 1 | 2 | 0 | -0.771 | 480/59.1 | 533/60.0 | 2 | L, L, W |
9 | RR | 3 | 1 | 2 | 0 | -1.112 | 575/60.0 | 615/57.3 | 2 | W, L, L |
10 | SRH | 4 | 1 | 3 | 0 | -1.612 | 759/80.0 | 801/72.1 | 2 | L, L, L, W |
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: घरेलू मैदान पर CSK को चुनौती देगा दिल्ली कैपिटल्स, देखें संभावित प्लेइंग 11