IPL 2025 Points Table: RCB के हारते ही बदल गया पॉइंट्स टेबल, टॉप पर पहुंची पंजाब किंग्स
IPL 2025 Points Table: आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम गुजरात टाइटंस मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव हुआ है.

IPL 2025 Points Table: आईपीएल 2025 में बुधवार (02 अप्रैल) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की भिड़ंत हुई, जिसमें गुजरात ने 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही पॉइंट्स टेबल का हाल भी बदल गया. आरसीबी के हारने का फायदा पंजाब किंग्स को हुआ है. अब पंजाब टेबल टॉप पर आ गई है. वहीं आरसीबी खिसककर तीसरे स्थान पर पहुंच गई है.
पॉइंट्स टेबल में हुए ताजा अपडेट के बाद भी दिल्ली कैपिटल्स की टीम दूसरे स्थान पर बनी हुई है. वहीं गुजरात टाइटंस के स्थान में कोई बदलाव नहीं हुआ है. वो चौथे स्थान पर बनी हुई है. वहीं अन्य टीमों की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
IPL 2025 POINTS TABLE. 📈
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 2, 2025
– PBKS are the new Table Toppers. 1️⃣ pic.twitter.com/zf8i4D45yX
आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल अपडेट
स्थान | टीम | खेलें (P) | जीते (W) | हारे (L) | नो रिजल्ट (NR) | नेट रन रेट (NRR) | रन (FOR) | खिलाफ (AGAINST) | अंक (PTS) | हाल का फॉर्म (RECENT FORM) |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | पंजाब किंग्स (PBKS) | 2 | 2 | 0 | 0 | +1.485 | 420/36.2 | 403/40.0 | 4 | W, W |
2 | दिल्ली कैपिटल्स (DC) | 2 | 2 | 0 | 0 | +1.320 | 377/35.3 | 372/40.0 | 4 | W, W |
3 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) | 3 | 2 | 1 | 0 | +1.149 | 542/56.2 | 490/57.5 | 4 | L, W, W |
4 | गुजरात टाइटंस (GT) | 3 | 2 | 1 | 0 | +0.807 | 598/57.5 | 572/60.0 | 4 | W, W, L |
5 | मुंबई इंडियंस (MI) | 3 | 1 | 2 | 0 | +0.309 | 436/52.5 | 470/59.1 | 2 | W, L, L |
6 | लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) | 3 | 1 | 2 | 0 | -0.150 | 573/56.1 | 578/55.5 | 2 | L, W, L |
7 | चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) | 3 | 1 | 2 | 0 | -0.771 | 480/59.1 | 533/60.0 | 2 | L, L, W |
8 | सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) | 3 | 1 | 2 | 0 | -0.871 | 639/60.0 | 601/52.1 | 2 | L, L, W |
9 | राजस्थान रॉयल्स (RR) | 3 | 1 | 2 | 0 | -1.112 | 575/60.0 | 615/57.3 | 2 | W, L, L |
10 | कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) | 3 | 1 | 2 | 0 | -1.428 | 443/57.3 | 449/49.1 | 2 | L, W, L |
ये भी पढ़ें:- RCB की हार में भी भुवनेश्वर ने रच दिया इतिहास, इस महारिकॉर्ड की हुई बराबरी