IPL 2025 Points Table: एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आईपीएल 2025 के 57वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 2 विकेट से हरा दिया. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में केकेआर ने पहले बैटिंग करते हुए 180 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे सीएसके की टीम ने 2 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया.
ये चेन्नई की इस सीजन 12 मैचों में सिर्फ तीसरी जीत रही और टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. इस जीत के बावजूद CSK पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे 10वें नंबर पर बनी हुई है. वहीं, केकेआर को इस हार के साथ प्लेऑफ की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है. इस हार के बाद कोलकाता की राह मुश्किल हो गई है.
KKR का सफर हुआ खत्म?
चेन्नई के खिलाफ KKR को हार जरूर मिली, लेकिन पॉइंट्स टेबल में उन्हें खास नुकसान नहीं हुआ है. टीम अभी भी 11 अंकों के साथ छठे नंबर पर बनी हुई है. कोलकाता ने इस सीजन अब तक खेले 12 मैचों में से 5 जीते हैं और 6 में हार का सामना किया है, जबकि एक मैच बारिश में धुल गया.
ऐसे में केकेआर के लिए प्लेऑफ की राह बेहद मुश्किल हो गई है. हालांकि, टीम के पास अभी 2 मैच बचे हैं और प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे दोनों मैच जीतने होंगे. साथी ही केकेआर को दूसरे टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा.
Elation for the men in yellow 🥳@ChennaiIPL make it 1⃣-1⃣ against #KKR in the season with a 2⃣ wicket win at Eden Gardens💛
— IndianPremierLeague (@IPL) May 7, 2025
Updates ▶ https://t.co/ydH0hsBFgS #TATAIPL | #KKRvCSK pic.twitter.com/6MTmj6NPMH
टॉप-4 में ये टीमें
आईपीएल 2025 के पॉइंट्स टेबल में टॉप-4 टीमों की बात करें तो गुजरात टाइटंस पहले, आरसीबी दूसरे, पंजाब किंग्स तीसरे और मुंबई इंडियंस चौथे नंबर पर हैं. RCB और GT दोनों के पास अब 16-16 पॉइंट्स हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट की वजह से गुजरात टॉप पर है. वहीं, पंजाब के पास 15 अंक और MI के पास 14 अंक हैं.
अब सिर्फ दिल्ली कैपिटल्स ही बची है जिसके पास थोड़ा-बहुत चांस है. दिल्ली की सीधी टक्कर मुंबई से है, जो अब ज्यादा से ज्यादा 16 पॉइंट्स तक पहुंच सकती है. अगर मुंबई अपना कोई एक मैच हारती है, तो केकेआर के लिए फिर से मौका बन सकता है.
IPL 2025 पॉइंट्स टेबल
रैंक | टीम | मैच | जीत | हार | नो रिजल्ट | पॉइंट्स | नेट रन रेट |
---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | गुजरात टाइटंस | 11 | 8 | 3 | 0 | 16 | +0.793 |
2 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 11 | 8 | 3 | 0 | 16 | +0.482 |
3 | पंजाब किंग्स | 11 | 7 | 3 | 1 | 15 | +0.376 |
4 | मुंबई इंडियंस | 12 | 7 | 5 | 0 | 14 | +1.156 |
5 | दिल्ली कैपिटल्स | 11 | 6 | 4 | 1 | 13 | +0.362 |
6 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 12 | 5 | 6 | 1 | 11 | +0.193 |
7 | लखनऊ सुपर जायंट्स | 11 | 5 | 6 | 0 | 10 | -0.469 |
8 | सनराइजर्स हैदराबाद (E) | 11 | 3 | 7 | 1 | 7 | -1.192 |
9 | राजस्थान रॉयल्स (E) | 12 | 3 | 9 | 0 | 6 | -0.718 |
10 | चेन्नई सुपर किंग्स (E) | 12 | 3 | 9 | 0 | 6 | -0.992 |
ये भी पढ़ें- अचानक क्यों Rohit Sharma ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा? संन्यास बन गई थी हिटमैन की मजबूरी