IPL 2025 Points Table: शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने मंगलवार को आईपीएल 2025 के 56वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को DLS मेथड के तहत 3 विकेट से करारी शिकस्त दी. वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में गुजरात को 19 ओवर में 147 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे टीम ने हासिल कर लिया.
गुजरात की यह 11 मैचों में 8वीं जीत रही. इस जीत के साथ गुजरात ने पॉइंट्स टेबल में जबरदस्त छलांग लगाई है और नंबर-1 पर पहुंच गई हैं. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का बड़ा झटका लगा है. तो आइए एक नजर डालते हैं पॉइंट्स टेबल में सभी टीमों की स्थिति पर.
गुजरात ने RCB से छीना ताज
मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत के साथ गुजरात टाइटंस आईपीएल 2025 के पॉइंट्स टेबल में 16 अंक और 0.793 के नेट रन रेट के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई है. गुजरात ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को पीछे छोड़ दिया है. RCB और GT दोनों के पास अब 16-16 पॉइंट्स हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट की वजह से गुजरात टॉप पर है. वहीं, मुंबई इंडियंस को इस हार से बहुत बड़ा झटका नहीं लगा है. टीम अभी भी टॉप-4 में बनी हुई है.
हालांकि, उसके नेट रन रेट में थोड़ी गिरावट जरूर आई है, लेकिन फिर भी MI का नेट रन रेट पूरे टूर्नामेंट में सबसे बेहतर बना हुआ है. मुंबई ने अब तक 12 मुकाबले खेले हैं, जिसमें ये उनकी 5वीं हार रही. इससे पहले उन्होंने लगातार 6 मैच जीते थे. पिछली बार उन्हें 7 अप्रैल को RCB के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी. टॉप-4 टीमों में फिलहाल गुजरात टाइटंस पहले नंबर पर है, उसके बाद RCB दूसरे, पंजाब किंग्स तीसरे और मुंबई इंडियंस चौथे स्थान पर है.
IPL 2025 पॉइंट्स टेबल
रैंक | टीम | मैच | जीत | हार | नो-रिजल्ट | पॉइंट्स | नेट रन रेट |
---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | गुजरात टाइटंस | 11 | 8 | 3 | 0 | 16 | +0.793 |
2 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 11 | 8 | 3 | 0 | 16 | +0.482 |
3 | पंजाब किंग्स | 11 | 7 | 3 | 1 | 15 | +0.376 |
4 | मुंबई इंडियंस | 12 | 7 | 5 | 0 | 14 | +1.156 |
5 | दिल्ली कैपिटल्स | 11 | 6 | 4 | 1 | 13 | +0.362 |
6 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 11 | 5 | 5 | 1 | 11 | +0.249 |
7 | लखनऊ सुपर जायंट्स | 11 | 5 | 6 | 0 | 10 | -0.469 |
8 | सनराइजर्स हैदराबाद (E) | 11 | 3 | 7 | 1 | 7 | -1.192 |
9 | राजस्थान रॉयल्स (E) | 12 | 3 | 9 | 0 | 6 | -0.718 |
10 | चेन्नई सुपर किंग्स (E) | 11 | 2 | 9 | 0 | 4 | -1.117 |
ऐसा रहा मैच का हाल
वहीं, MI vs GT मुकाबले की बात करें तो, टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन बनाए थे. मुंबई के लिए विल जैक्स ने शानदार अर्धशतक (53 रन) जड़ा, जबकि सूर्यकुमार यादव ने 35 रन और कोर्बिन बॉश ने 27 रनों की पारी खेली. इन तीनों के अलावा, बाकी कोई बल्लेबाज दोहरे अंक तक भी नहीं पहुंच पाए. गुजरात की ओर से साई किशोर ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट झटके, जबकि बाकी गेंदबाजों को 1-1 सफलता मिली.
वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 46 गेंदों में 43 रन बनाए. बारिश की वजह से मुकाबले में DLS नियम लागू हुआ और गुजरात को 19 ओवर में 147 रन बनाने थे, जिसे उन्होंने हासिल कर लिया और मैच अपने नाम किया. गिल को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
A night of two emotions 🥳🙁
— IndianPremierLeague (@IPL) May 6, 2025
But above all, it was a night of 𝙀𝙭𝙩𝙧𝙚𝙢𝙚 𝙀𝙣𝙩𝙚𝙧𝙩𝙖𝙞𝙣𝙢𝙚𝙣𝙩 🍿
What was the game-changing moment for you? 🤔
Watch the match highlights ▶ https://t.co/42Bvu8GZcT #TATAIPL | #MIvGT pic.twitter.com/Ft6Y5qAr6s
ये भी पढ़ें- IPL 2025: विराट कोहली- साई सुदर्शन रह गए पीछे, MI का खिलाड़ी ऑरेंज कैप की रेस में निकला आगे