IPL 2025 Points Table: आईपीएल 2025 के 18वें सीजन का 13वां मुकाबला मंगलवार, 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया, जिसमें पंजाब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही पंजाब किंग्स ने पॉइंट्स टेबल में बड़ी छलांग लगाई और दूसरे स्थान पर पहुंच गई. टीम ने इस सीजन में अब तक खेले गए दोनों मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की है. आइए जानते हैं 13 मैचों के बाद पॉइंट्स टेबल की क्या स्थिति है.
आरसीबी पॉइंट्स टेबल में इस समय पहले नंबर पर है. उसने इस सीजन में अब तक दो मैच खेले हैं और दोनों मैचों में शानदार जीत दर्ज कर टेबल टॉपर बनी हुई है. वहीं लखनऊ के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद पंजाब दूसरे नंबर पर पहुंच गई है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स तीसरे स्थान पर बनी हुई है.
🚨 RCB, PBKS, DC IN TOP 3 IN IPL POINTS TABLE 🚨 pic.twitter.com/8ieRqOHp68
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 1, 2025
अन्य टीमों का हाल
गुजरात टाइटंस ने अब तक दो मुकाबले खेले हैं, जिसमें उसे एक मैच में जीत मिली है और वो पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर बनी हुई है. मुंबई इंडियंस 3 मैच में एक जीत के साथ पांचवें स्थान पर बनी हुई है. लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम छठे नंबर पर है. चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स क्रमश: 7वें, 8वें, 9वें और 10वें स्थान पर है.
आईपीएल 2025 अंक तालिका
रैंक | टीम | मैच | जीते | हारे | बिना परिणाम | नेट रन रेट (NRR) | रन बनाए / ओवर | रन दिए / ओवर | अंक | हालिया प्रदर्शन |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | RCB | 2 | 2 | 0 | 0 | +2.266 | 373/36.2 | 320/40.0 | 4 | 🟢 🟢 |
2 | PBKS | 2 | 2 | 0 | 0 | +1.485 | 420/36.2 | 403/40.0 | 4 | 🟢 🟢 |
3 | DC | 2 | 2 | 0 | 0 | +1.320 | 377/35.3 | 372/40.0 | 4 | 🟢 🟢 |
4 | GT | 2 | 1 | 1 | 0 | +0.625 | 428/40.0 | 403/40.0 | 2 | 🟢 🔴 |
5 | MI | 3 | 1 | 2 | 0 | +0.309 | 436/52.5 | 470/59.1 | 2 | 🟢 🔴 🔴 |
6 | LSG | 3 | 1 | 2 | 0 | -0.150 | 573/56.1 | 578/55.5 | 2 | 🔴 🟢 🔴 |
7 | CSK | 3 | 1 | 2 | 0 | -0.771 | 480/59.1 | 533/60.0 | 2 | 🔴 🔴 🟢 |
8 | SRH | 3 | 1 | 2 | 0 | -0.871 | 639/60.0 | 601/52.1 | 2 | 🔴 🔴 🟢 |
9 | RR | 3 | 1 | 2 | 0 | -1.112 | 575/60.0 | 615/57.3 | 2 | 🟢 🔴 🔴 |
10 | KKR | 3 | 1 | 2 | 0 | -1.428 | 443/57.3 | 449/49.1 | 2 | 🔴 🟢 🔴 |
ये भी पढ़ें:- SRH-HCA के बीच विवाद कैसा? BCCI की एंट्री के बाद हुआ समझौता, अब नहीं बदलेगा होमग्राउंड