---Advertisement---

 
क्रिकेट

KKR vs RR: फिर महज 1 रन से हारी राजस्थान रॉयल्स, बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

आईपीएल 2025 में रविवार को राजस्थान रॉयल्स को KKR के हाथों सिर्फ 1 रन से हार झेलनी पड़ी. इस हार के साथ राजस्थान के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है. RR अब संयुक्त रूप से आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच 1 रन से हारने वाली टीम बन गई है.

Rajasthan Royals
Rajasthan Royals

IPL 2025, KKR vs RR: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में रविवार को खेले गए आईपीएल 2025 के 53वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को सिर्फ 1 रन से हराकर जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 206 रन बनाए थे.

इसके जवाब में राजस्थान की टीम 8 विकेट खोकर 205 रन बना सकी और महज 1 रन से हार गई. ये आईपीएल इतिहास में दूसरी बार है जब कोलकाता ने किसी टीम को सिर्फ 1 रन से हराया हो. वहीं, इस हार के साथ राजस्थान रॉयल्स के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड भी जुड़ गया है.

---Advertisement---

राजस्थान के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

दरअसल, यह तीसरी बार है जब राजस्थान रॉयल्स सिर्फ 1 रन से कोई मैच हारी है. इससे पहले वो 2012 और 2024 में भी एक-एक रन से मैच गंवा चुकी है. KKR से मिली हार के बाद RR की टीम सबसे ज्यादा बार महज 1 रन से हारने वाली टीमों में टॉप पर पहुंच गई है, जो एक शर्मनाक रिकॉर्ड है. राजस्थान अब 1 रन से आईपीएल मैच हारने वाली संयुक्त रूप से पहली टीम बन गई है.

IPL इतिहास में अब तक 15 बार 1 रन से हार-जीत हुई है, जिसमें राजस्थान और दिल्ली कैपिटल्स 3-3 बार इस करीबी हार का सामना कर चुके हैं. मुंबई और CSK भी 2-2 बार इस दर्द को झेल चुके हैं. इसके अलावा, डेक्कन चार्जर्स, पुणे वॉरियर्स, पंजाब, कोलकाता और आरसीबी को भी एक-एक बार 1 रन से हार का सामना करना पड़ा है.

---Advertisement---

इस टीम ने जीते हैं 1 रन से सबसे ज्यादा मैच

आईपीएल में अब तक 15 बार ऐसा हुआ है जब कोई टीम सिर्फ 1 रन से जीती हो. सबसे ज्यादा बार ये कमाल किया है मुंबई इंडियंस और आरसीबी ने 3-3 बार किया है. वहीं, KKR और पंजाब किंग्स ने 2-2 बार ये कारनाम किया है. इसके अलावा, CSK, DC, SRH, LSG और गुजरात लायंस ने एक-एक बार ऐसा किया है.

IPL में अब तक 1 रन से हुई हार-जीत

वर्षजीतने वाली टीमहारने वाली टीमअंतर
2008किंग्स इलेवन पंजाबमुंबई इंडियंस1 रन
2009किंग्स इलेवन पंजाबडेक्कन चार्जर्स हैदराबाद1 रन
2012दिल्ली डेयरडेविल्सराजस्थान रॉयल्स1 रन
2012मुंबई इंडियंसपुणे वॉरियर्स इंडिया1 रन
2015चेन्नई सुपर किंग्सदिल्ली डेयरडेविल्स1 रन
2016गुजरात लायंसदिल्ली डेयरडेविल्स1 रन
2016रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरूकिंग्स इलेवन पंजाब1 रन
2017मुंबई इंडियंसराइजिंग पुणे सुपर जायंट्स1 रन
2019रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरूचेन्नई सुपर किंग्स1 रन
2021मुंबई इंडियंसचेन्नई सुपर किंग्स1 रन
2021रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरूदिल्ली कैपिटल्स1 रन
2021लखनऊ सुपर जायंट्सकोलकाता नाइट राइडर्स1 रन
2024कोलकाता नाइट राइडर्सरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू1 रन
2024सनराइजर्स हैदराबादराजस्थान रॉयल्स1 रन
2025कोलकाता नाइट राइडर्सराजस्थान रॉयल्स1 रन

ये भी पढ़ें- S Sreesanth पर लगा 3 साल का बैन, KCA पर भड़क गई जयपुर की राजकुमारी 


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.