IPL 2025: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण इंडियन प्रीमियर लीग का 10वां सीजन एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया था. हालांकि, अब 17 मई से आईपीएल 2025 फिर से शुरू होने वाला है. मौजूदा सीजन में अभी प्लेऑफ्स समेत 17 मुकाबले बचे हुए, जो भारत के ही 6 शहरों में खेले जाएंगे और 3 जून को फाइनल होगा.
लेकिन इससे पहले विदेशी खिलाड़ियों ने कई टीमों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. आईपीएल स्थगित होने के बाद कई विदेशी खिलाड़ी स्वदेश लौट गए थे. वहीं, अब इनमें से कुछ सितारे भारत लौटेंगे और कुछ नहीं भी आएंगे या बस कुछ दिन ही और खेल पाएंगे. तो चलिए जानते हैं सभी टीमों के विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता की स्थिति क्या है.
गुजरात टाइटंस
शुभमन गिन की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस इस समय आईपीएल 2025 के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है और खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा है. हालांकि, टीम को जोश बटलर और कगिसो रबाडा के बिना आगे का सफर मुश्किल हो सकता है. बटलर ने 11 मैचों में 500 रन बनाए हैं.
खिलाड़ी | उपलब्धता |
---|---|
जोस बटलर | 25 मई तक |
कगिसो रबाडा | 25 मई तक |
गेराल्ड कोएट्जी | उपलब्ध |
शेरफेन रूथफोर्ड | 25 मई तक |
रशीद खान | उपलब्ध |
करीम जनत | उपलब्ध |
दसुन शनाका | उपलब्ध |
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर मौजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को सबसे बड़ा झटका लग सकता है. लीग स्थगित होने से पहले RCB की टीम अपने पहले खिताब के लिए तैयार दिख रही थी, लेकिन अब टीम के कई विदेशी खिलाड़ी उपलब्ध नहीं रहेंगे. जैकब बेथेल 25 मई के बाद उपलब्ध नहीं होंगे और लुंगी एनगिडी के लिए भी यही स्थिति होगी. सबसे ज्यादा नुकसान जोश हेजलवुड पूरी तरह से अनुपस्थित से होगी. उन्होंने सिर्फ 10 मैचों में 18 विकेट लिए हैं.
खिलाड़ी | उपलब्धता |
---|---|
जैकब बेथेल | 25 मई तक |
टिम डेविड | उपलब्ध |
रोमारियो शेफर्ड | संदिग्ध |
लुंगी एनगिडी | 25 मई तक |
लियाम लिविंगस्टोन | उपलब्ध |
जोश हेज़लवुड | अनुपलब्ध |
फिलिप साल्ट | उपलब्ध |
नुवान तुषारा | उपलब्ध |
पंजाब किंग्स
श्रेयस अय्यर की टीम के लिए सबकुछ सही चल रहा है. बस मार्को जेनसन ग्रुप स्टेज तक ही खेलने वाले हैं, बाकी सारे खिलाड़ी वापस आ रहे हैं. यानी टीम को आगे के मैचों में किसी बड़ी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा.
खिलाड़ी | उपलब्धता |
---|---|
जोश इंग्लिस | उपलब्ध |
मार्कस स्टोइनिस | उपलब्ध |
अज़मतुल्लाह उमरज़ई | उपलब्ध |
मार्को जैन्सन | 25 मई तक |
जेवियर बार्टलेट | उपलब्ध |
आरोन हार्डी | उपलब्ध |
मिशेल ओवेन | 20 मई के बाद |
मुंबई इंडियंस
मुंबई की असली दिक्कत ये है कि रयान रिकेल्टन और विल जैक्स ग्रुप स्टेज के बाद टीम के साथ नहीं रहेंगे. अब तक ये दोनों अच्छा खेल चुके हैं – रिकेल्टन ने 336 और जैक्स ने 195 रन बनाए हैं. इनके जाने से टीम का बैलेंस थोड़ा गड़बड़ा सकता है.
खिलाड़ी | उपलब्धता |
---|---|
रयान रिकेल्टन | 25 मई तक |
बेवॉन जैकब्स | उपलब्ध |
विल जैक्स | 25 मई तक |
मिशेल सेंटनर | उपलब्ध |
कोर्बिन बॉश | 25 मई तक |
ट्रेंट बोल्ट | उपलब्ध |
रीस टॉपले | उपलब्ध |
मुजीब-उर-रहमान | उपलब्ध |
दिल्ली कैपिटल्स
डीसी की किस्मत थोड़ी डगमग है. ट्रिस्टन स्टब्स, मिशेल स्टार्क और जेक फ्रेजर-मैकगर्क का खेलना तय नहीं है. यानी या तो बाहर हैं या फिर खेलेंगे या नहीं, ये साफ़ नहीं है. टीम वैसे भी टॉप 4 के बाहर है, इसलिए अब हर मैच जीतना ज़रूरी हो गया है.
खिलाड़ी | उपलब्धता |
---|---|
फाफ डु प्लेसिस | उपलब्ध |
ट्रिस्टन स्टब्स | संदिग्ध |
मिशेल स्टार्क | संदिग्ध |
दुष्मंथा चमीरा | उपलब्ध |
जेक फ्रेजर-मैकगर्क | जगह ले ली |
डोनोवन फ़ेरेरा | उपलब्ध |
सिद्दिकउल्लाह अटल | उपलब्ध |
सनराइजर्स हैदराबाद
SRH तो पहले ही बाहर हो चुकी है, तो अब फर्क नहीं पड़ता कौन खेल रहा है और कौन नहीं. फिर भी ट्रैविस हेड, पैट कमिंस और वियान मुल्डर आखिरी लीग मैच तक खेलेंगे. उम्मीद है टीम बाकी बचे मैचों में कुछ अच्छा कर पाएगी.
खिलाड़ी | उपलब्धता |
---|---|
ट्रैविस हेड | 25 मई तक |
हेनरिक क्लासेन | उपलब्ध |
पैट कमिंस | 25 मई तक |
कामिंडू मेंडिस | उपलब्ध |
वियान मुल्डर | 25 मई तक |
ईशान मलिंगा | उपलब्ध |
कोलकाता नाइट राइडर्स
केकेआर के सारे स्टार खिलाड़ी जैसे डी कॉक, रसेल, नरेन, मोईन अली और नोर्टजे मैदान में दिखेंगे. लेकिन उनकी प्लेऑफ में जाने की उम्मीदें सिर्फ 5-10% ही हैं. अब बस बचे हुए मैच जीतकर इज़्ज़त बचानी है.
खिलाड़ी | उपलब्धता |
---|---|
क्विंटन डी कॉक | उपलब्ध |
आंद्रे रसेल | उपलब्ध |
सुनील नरेन | उपलब्ध |
रोवमैन पॉवेल | संदिग्ध |
रहमतुल्लाह गुरबाज़ | उपलब्ध |
मोईन अली | उपलब्ध |
स्पेंसर जॉनसन | उपलब्ध |
एनरिक नोर्त्जे | उपलब्ध |
लखनऊ सुपर जायंट्स
LSG अभी भी टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुई है, लेकिन सच्चाई ये है कि 2025 में कुछ बड़ा करना होगा. मार्करम और मिशेल मार्श ग्रुप स्टेज तक उपलब्ध हैं. अगर टीम आगे जाती है, तो डेविड मिलर और निकोलस पूरन जैसे खिलाड़ी साथ रहेंगे.
खिलाड़ी | उपलब्धता |
---|---|
मैथ्यू ब्रीट्ज़के | उपलब्ध |
डेविड मिलर | उपलब्ध |
निकोलस पूरन | उपलब्ध |
एडेन मार्कराम | 25 मई तक |
मिशेल मार्श | 25 मई तक |
शमर जोसेफ | संदिग्ध |
राजस्थान रॉयल्स
राजस्थान भी प्लेऑफ की दौड़ से बाहर है. उनके खिलाड़ी उपलब्ध हैं और जोफ्रा आर्चर 25 मई तक टीम में हैं. लेकिन चूंकि आखिरी मैच 20 मई को है, तो आर्चर की मौजूदगी भी खास फर्क नहीं डालेगी.
खिलाड़ी | उपलब्धता |
---|---|
शिमरोन हेटमायर | उपलब्ध |
लुआन-ड्रे प्रीटोरियस | उपलब्ध |
वानिन्दु हसरंगा | उपलब्ध |
जोफ्रा आर्चर | 25 मई तक |
नांद्रे बर्गर | उपलब्ध |
फ़ज़लहक फ़ारूक़ी | उपलब्ध |
क्वेना मफाका | उपलब्ध |
महेश थीक्षाना | उपलब्ध |
चेन्नई सुपर किंग्स
CSK का सीजन भी खत्म हो गया है. डेवोन कॉनवे और रचिन रविंद्र अब नहीं लौटेंगे. जेमी ओवरटन तो टीम जॉइन करने से पहले ही टूर्नामेंट खत्म हो गया. लेकिन ब्रेविस, नूर अहमद और सैम करन जैसे कुछ खिलाड़ी अब भी उपलब्ध हैं.
खिलाड़ी | उपलब्धता |
---|---|
डेवोन कॉनवे | अनुपलब्ध |
रचिन रविन्द्र | अनुपलब्ध |
डेवाल्ड ब्रेविस | उपलब्ध |
सैम कर्रन | उपलब्ध |
जेमी ओवरटन | अनुपलब्ध |
नाथन एलिस | उपलब्ध |
नूर अहमद | उपलब्ध |
मथीशा पथिराना | उपलब्ध |
ये भी पढ़ें-RCB vs KKR मैच में विराट को स्पेशल ‘गिफ्ट’ देने की तैयारी में फैंस, बना लिया गया है खास प्लान