IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत साल 2008 में हुई थी. तब से लेकर अब तक 17 सीजन खेले जा चुके हैं और अब 22 मार्च से 18वें सीजन का आगाज हो रहा है. पहला मुकाबला केकेआर और आरसीबी के बीच खेला जाएगा. क्रिकेट फैंस नए सीजन में एक बार फिर से विराट कोहली को क्रिकेट के मैदान पर देखने के लिए बेताब हैं.
विराट कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. साल 2008 से लेकर अब तक इस लीग में साल दर साल कोहली का कारवां बढ़ता रहा और वह अपने प्रदर्शन से विराट बनते चले गए. आइए एक नजर डालते हैं कि विराट कोहली आईपीएल में साल दर साल कितने रन बनाए हैं?
Virat Kohli's last two IPLs have been his second and third-best run-scoring seasons 🤌 👑 pic.twitter.com/1oT1fp0cAu
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) March 20, 2025
कोहली कैसे बन गए ‘विराट’
विराट कोहली ने आईपीएल में निरंतर शानदार प्रदर्शन किया है. 2008 से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, उन्होंने 2016 में 973 रन बनाकर एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया. शुरुआती वर्षों में उनका प्रदर्शन औसत रहा, लेकिन 2011 के बाद उन्होंने खुद को एक मजबूत बल्लेबाज के रूप में स्थापित किया.
2016 के बाद, उनका प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा, लेकिन 2023 और 2024 में उन्होंने फिर से जोरदार वापसी की, जहां उन्होंने क्रमशः 639 और 741 रन बनाए. खासकर 2023 और 2024 में उन्होंने कई शतक और अर्धशतक जड़े, जिससे साबित हुआ कि वह आज भी शीर्ष स्तर के बल्लेबाज हैं.
विराट कोहली का आईपीएल में साल-दर-साल प्रदर्शन
वर्ष | रन | शतक/अर्धशतक |
---|---|---|
2008 | 165 | 0/0 |
2009 | 246 | 0/1 |
2010 | 307 | 0/1 |
2011 | 557 | 0/4 |
2012 | 364 | 0/2 |
2013 | 634 | 0/6 |
2014 | 359 | 0/2 |
2015 | 505 | 0/3 |
2016 | 973 | 4/7 |
2017 | 308 | 0/4 |
2018 | 530 | 0/4 |
2019 | 464 | 1/2 |
2020 | 466 | 0/3 |
2021 | 405 | 0/3 |
2022 | 341 | 0/2 |
2023 | 639 | 2/6 |
2024 | 741 | 1/5 |
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: नीलामी में रहे थे अनसोल्ड, अब अचानक चमकी इन 4 खिलाड़ियों की किस्मत, KKR,MI, SRH के लिए दिखाएंगे जलवा