---Advertisement---

IPL 2026: 5 टीमों ने इन 8 महंगे खिलाड़ियों को रिलीज कर सबको चौंकाया, जानें कितना पैसा बचाया?

IPL 2026: आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले सभी 10 टीमों ने अपने-अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है. इस बार कुल 173 खिलाड़ियों को रिटेन किया गया है, जिनमें 49 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं. वहीं, 5 टीमों ने 8 महंगे खिलाड़ियों को रिलीज कर सबको चौंका दिया है.

Edited By : Sanjeet Kumar |
Share :
IPL 2026 Released Players

IPL 2026 Released Players: आईपीएल 2026 सीजन के लिए 16 दिसंबर को अबू धाबी में मिनी ऑक्शन होने वाला है. इससे पहले सभी 10 टीमों ने 15 नवंबर को अपनी-अपनी रिटेंशन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है. इस बार कुल 173 खिलाड़ियों को रिटेन किया गया है, जिनमें 49 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं. आईपीएल 2026 मिनी नीलामी में फ्रेंचाइजियों के पास कुल 237.55 रुपये करोड़ की पर्स उपलब्ध होगी, जिसके जरिए टीमें 77 स्लॉट भरेंगी. वहीं, ऑक्शन से पहले 5 टीमों ने 8 महंगे खिलाड़ियों को रिलीज कर सबको चौंका दिया है. सबसे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने दो सबसे मंहगे खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर और आंद्रे रसेल को रिलीज कर दिया है.

केकेआर ने आईपीएल 2025 में वेंकटेश को 23.75 करोड़ रुपये और रसेल को 12 करोड़ रुपये की भारी कीमत पर खरीदा था, लेकिन दोनों ही खिलाड़ी पूरे सीजन कुछ खास करने में नाकाम रहे. इन दो महंगे खिलाड़ियों को रिलीज कर केकेआर ने कुल 35.75 करोड़ रुपये बचाए. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स ने सबको चौंकाते हुए श्रीलंकाई युवा तेज गेंदबाज मथिसा पथिराना को रिलीज कर दिया. CSK ने पथिराना को 13 करोड़ रुपये में खरीदा था और उन्होंने सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन फिर भी फ्रेंचाइजी ने उन्हें बाहर कर दिया. इसके अलावा, लखनऊ सुपर जायंट्स ने रवि बिश्वोई (11 करोड़), अर्शदीप सिंह (8 करोड़) और डेविड मिलर (7.50 करोड़) को रिलीज कर 26.50 करोड़ रुपये बचाए. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने जैक फ्रेजर (11 करोड़) और RCB ने लियम लिविंगस्टोन (8.50 करोड़) को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें.

---Advertisement---

ये भी पढ़ें- IND vs SA: शुभमन गिल कोलकाता टेस्ट से हुए बाहर, क्या टीम इंडिया को मिलेगा रिप्लेसमेंट? जानें ICC का नियम

---Advertisement---


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.