IPL 2026: रिटेंशन लिस्ट से ठीक पहले CSK का चौंकाने वाला फैसला, इस दिग्गज खिलाड़ी को कर दिया बाहर
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले बड़ा फैसला लिया है. CSK ने न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे को रिलीज कर दिया है. फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में उन्हें 6.25 करोड़ में खरीदा था और वो तीन साल सीएसके टीम का हिस्सा रहे.
IPL 2026, CSK: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए आज यानी 15 नवंबर को सभी 10 टीमों को अपनी-अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी करनी है. आईपीएल 2026 सीजन के लिए कौन-कौन से खिलाड़ी रिटेन हुए और रिलीज, इसका आज शाम तक आधिकारिक ऐलान हो जाएगा. लेकिन रिटेंशन लिस्ट आने से ठीक पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का चौंकाने वाला फैसला सामने आया है. CSK ने न्यूजीलैंड के दिग्गज ओपनर बल्लेबाज डीवोन कॉन्वे को रिलीज कर दिया है. कॉन्वे ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है.
CSK ने डेवोन कॉन्वे को किया रिलीज
आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे को रिलीज कर दिया है. कॉन्वे ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की पुष्टि की है. कॉन्वे ने 2022 में IPL में डेब्यू किया था और तीन सीजन तक CSK की टीम का हिस्सा रहे. उन्होंने एक्स पर सीएसके की जर्सी में अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट करके CSK फैंस को पिछले तीन सालों के सपोर्ट के लिए थैंक्यू भी कहा.
आईपीएल 2025 में कॉन्वे का प्रदर्शन
डेवोन कॉन्वे के प्रदर्शन की बात करें, तो आईपीएल 2022 में CSK के लिए उन्होंने 7 मैचों में 252 रन बनाए थे. 2023 उनका बेस्ट आईपीएल सीजन रहा, जहां उन्होंने 15 पारियों में 672 रन ठोक दिए थे. आईपीएल 2024 में वो नहीं खेले पाए और फिर 2025 के मेगा ऑक्शन में CSK ने उन्हें 6.25 करोड़ में वापस अपनी टीम में लिया. लेकिन इस बार उनका बल्ला नहीं चला और 6 मैचों में 26 की औसत से सिर्फ 156 रन बनाए. इसी खराब फॉर्म की वजह से CSK ने उन्हें रिलीज करने का फैसला किया है.
इन खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK
आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले CSK सिर्फ कॉन्वे ही नहीं और भी कुछ खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है. लिस्ट में सबसे आगे न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज रचिन रवींद्र का नाम बताया जा रहा है. इसके अलावा, फ्रेंचाइजी राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा और विजय शंकर को भी रिलीज कर सकती हैं. पिछले सीजन में इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं था और इसका असर CSK के ओवरऑल परफॉर्मेंस पर भी पड़ा.