IPL 2026: इन 3 वजहों से रविचंद्रन अश्विन का साथ छोड़ सकते हैं धोनी, सिर्फ 1 साल में टूट जाएगा CSK संग रिश्ता!
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी अब नए चेहरों को मौका देना चाहती है। जिसके कारण ही अब एक बार फिर से रविचंद्रन अश्विन और सीएसके का रिश्ता टूट सकता है।

IPL 2026: लगभग 9 सालों के बाद दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की चेन्नई सुपर किंग्स टीम में वापसी हुई थी। हालांकि आईपीएल 2025 में अश्विन का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, इसके साथ ही सीएसके की टीम ने भी पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे फिनिश किया। जिसके कारण ही अब में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। फ्रेंचाइजी अब नए चेहरों को मौका देना चाहती है। जिसके कारण ही अब एक बार फिर से रविचंद्रन अश्विन और सीएसके का रिश्ता टूट सकता है।
राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड कर सकती है सीएसके
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2025 में रविचंद्रन अश्विन ने 9 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 40.42 की औसत से 7 विकेट ही हासिल किए हैं। इस दौरान उन्होंने 9.12 की इकॉनमी रेट से रन दिए हैं। बल्ले के साथ उन्होंने सिर्फ 33 रन ही बनाए हैं। इस प्रदर्शन को देखकर सीएसके का मैनेजमेंट खुश नहीं है। जिसके कारण ही अब रिपोर्ट्स आ रही हैं, कि सीएसके राजस्थान रॉयल्स से संजू सैमसन को लेकर रविचंद्रन अश्विन को ट्रेड कर सकती है। अश्विन के अलावा सीएसके कुछ पैसे भी राजस्थान रॉयल्स को दे सकती है। दूसरा कारण है कि चेन्नई सुपर किंग्स के पास नूर अहमद और रवींद्र जडेजा जैसे स्पिनर हैं, ऐसे में रविचंद्रन अश्विन को उन्हें मजबूरी में मौका देना पड़ रहा था, जिसके कारण ही ये रिश्ता अब खत्म हो सकता है।
🚨 ASHWIN REQUESTS RELEASE FROM CSK 🚨
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 8, 2025
Exclusive: Sources confirm that Ashwin has requested CSK to release him ahead of IPL 2026. 🟡 pic.twitter.com/YQM8UYdeTP
रविचंद्रन अश्विन भी छोड़ सकते हैं साथ
सोशल मीडिया पर चल रही रिपोर्ट्स की माने तो खुद रविचंद्रन अश्विन भी अब चेन्नई सुपर किंग्स के साथ नहीं जुड़े रहना चाहते हैं। जिसके कारण ही उन्होंने सीएसके मैनेजमेंट से खुद को रिलीज करने को कहा है। अश्विन एक बार फिर से ऑक्शन में उतर कर अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक न कुछ चेन्नई सुपर किंग्स ने बोला है और न ही अश्विन ने…। फैंस को अभी आधिकारिक रूप से इस फैसले के ऐलान का इंतजार है।
ये भी पढ़ें: विराट कोहली के पक्ष में उतरे पूर्व भारतीय चयनकर्ता, कहा 2027 विश्व कप में जरूर मिलना चाहिए मौका