---Advertisement---

IPL 2026: ऑक्शन में 5 खिलाड़ियों पर दांव लगा सकती है KKR, सबसे बड़े पर्स के साथ तैयार फ्रेंचाइजी

IPL 2026: आईपीएल के आगामी ऑक्शन में केकेआर की टीम सबसे बड़े पर्स के साथ उतर रही है. इस बार टीम के निशाने पर ये 5 बड़े खिलाड़ी होंगे, जो कि टीम की ताकत बढ़ाने का काम करेंगे.

Edited By : Nikhil Shukla |
Share :
KKR

IPL 2026: आईपीएल के आगामी सीजन के लिए सभी टीमें एक बार फिर से तैयारियों में जुट गई है. फ्रेंचाइजी की तरफ से रिटेंशन लिस्ट बीसीसीआई को सौंप दी गई है और इसी के आधार पर 16 दिसंबर के अबू धाबी में होने वाले ऑक्शन को लेकर भी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. इस बार के ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम सबसे बड़े पर्स के साथ उतर रही है. टीम के पास ऑक्शन में 64 करोड़ से ज्यादा का पर्स होगा. 

टीम ने रिटेंशन में चौंकाने वाले फैसले लेते हुए आंद्रे रसेल और क्विंटन डिकॉक जैसे खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है. ऐसे में टीम इस बार ऑक्शन में इन 5 खिलाड़ियों पर दांव खेलती हुई नजर आ सकती है. जोश इंग्लिस के पीछे टीम जा सकती है क्योंकि वो एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और टीम को एक ऐसे बल्लेबाज की जरूरत भी है जो कि विकेटकीपिंग के साथ मिडिल ऑर्डर में बल्ले से भी धमाल मचा सके.

---Advertisement---

पूरी डिटेल के लिए वीडियो देखें…

ये भी पढ़िए- टीम इंडिया के साथ मैच से पहले घबराए विपक्षी खिलाड़ी, वैभव सूर्यवंशी की ताकत देख छूटे ‘पसीने’

---Advertisement---


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.