---Advertisement---

 
क्रिकेट

IPL 2026: पूर्व क्रिकेटर ने बताया, KKR ने आंद्रे रसेल को क्यों किया रिलीज, मैनेजमेंट के इस दिग्गज को ठहराया जिम्मेदार

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने हर किसी को चौंकाते हुए इस बार आंद्रे रसेल जैसे अहम खिलाड़ी को रिलीज कर दिया है. फ्रेंचाइजी ने इस सीजन से पहले मैनेजमेंट से लेकर टीम में बड़े बदलाव किए हैं. टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर ने इसको लेकर किसे जिम्मेदार ठहराया है, आइए जानते हैं.

Andre Russell
Andre Russell

IPL 2026: आईपीएल के आगामी सीजन से पहले सभी फ्रेंचाइजी की तरफ से टीमों में बड़े-बड़े बदलाव किए हैं. पिछले सीजन खराब प्रदर्शन के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में इस बार कई नामी खिलाड़ियों को रिलीज किया है. इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम आंद्रे रसेल का है. आईपीएल 2025 से पहले होने वाले ऑक्शन से पहले टीम ने उनको 12 करोड़ में रिटेन किया था लेकिन अब दोनों के बीच 11 साल के बाद सफर खत्म हो गया है. फ्रेंचाइजी के इस फैसले से हर कोई हैरान नजर आ रहा है. भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने इसके लिए किसे जिम्मेदार ठहराया है, आइए जानते हैं. 

KKR ने रसेल को क्यों किया रिलीज?

कोलकाता में खिलाड़ियों के साथ-साथ इस बार मैनेजमेंट में भी पूरा बदलाव हुआ है. अभिषेक नायर को हेड कोच की भूमिका में नियुक्त किया गया है. इसी को आधार बनाते हुए मोहम्मद कैफ अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहते हैं, “रसेल को रिलीज करना सही नहीं था. वो आपके पास 12 करोड़ में थे और उनके जैसे खिलाड़ी के लिए ये बड़ी बात नहीं है. वो इस पीढ़ी के बेहतरीन खिलाड़ियों में से हैं. हां, वो अच्छी फॉर्म में नहीं थे लेकिन बाद में उन्होंने रन भी बनाए थे. लेकिन, कोच में बदलाव हुआ तो टीम में भी बदलाव हुआ है. मुझे लगता है कि ये एक बड़ा फैसला था. मुझे लगता है कि इसका सीधा जवाब ये होगा कि अभिषेक नायर की वजह से ये हुआ है. वो अपनी एक खुद की टीम तैयार करना चाहते हैं.”

खत्म हो गया 11 साल का साथ

आंद्रे रसेल ने आईपीएल में अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में दिल्ली कैपिटल्स के साथ की थी. 2 साल दिल्ली के लिए खेलने के बाद वो साल 2014 में केकेआर का हिस्सा बने. इसके बाद लगातार 11 सालों तक ऑलराउंडर फ्रेंचाइजी का अहम हिस्सा रहे और टीम को कई मैचों जीत दिलाई. आईपीएल में अब तक खेले 140 मैचों में उन्होंने 170 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 2651 रन बनाए हैं तो वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 123 विकेट चटकाए हैं. 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने वाले मिनी ऑक्शन में कई फ्रेंचाइजी उनके पीछे पैसा लुटाती हुई नजर आ सकती हैं.

---Advertisement---

ये भी पढ़िए- IND vs SA: दूसरे टेस्ट की टाइमिंग में बड़ा बदलाव, जानें कितने बजे शुरू होगा मुकाबला


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.