---Advertisement---

IPL 2026: CSK में ट्रेड होंगे संजू सैमसन? इन 3 खिलाड़ियों के बदले में हो सकती है डील

IPL 2026: आईपीएल के आगामी सीजन के लिए कई टीमों के बीच खिलाड़ियों की ट्रेड डील होने की खबरें सामने आ रही हैं. इस लिस्ट में संजू सैमसन का नाम सबसे ऊपर नजर आ रहा है. क्या सीएसके के साथ उनकी बन पाएगी बात...?

Edited By : Nikhil Shukla |
Share :
IPL 2026

IPL 2026: आईपीएल के अगले सीजन से पहले खिलाड़ियों और फ्रेंचाइजी में उथल पुथल मची हुई है. कई बड़े खिलाड़ी अपनी टीमों का साथ छोड़ दूसरी टीमों की तरफ रुख कर रहे हैं. राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं कि वो सीएसके में ट्रेड हो सकते हैं. इस खबर को एक बार फिर से जोर मिलने लगा है. सीएसके 3 खिलाड़ियों को राजस्थान की टीम में भेजकर संजू को स्क्वॉड का हिस्सा बना सकती है. सामने आ रही जानकारी के अनुसार इन सभी चीजों को लेकर फ्रेंचाइजी के बीच टेबल पर बातचीत होगी. ऐसे में हर किसी के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि वो 3 खिलाड़ी कौन से होंगे जो संजू की जगह राजस्थान में शामिल होंगे.  फिलहाल सामने आ रहे खिलाड़ियों के नाम में रुतुराज गायकवाड़, रविंद्र जडेजा और शिवम दुबे का नाम सामने आ रहा है. इन तीनों में से किसी एक खिलाड़ी को संजू के साथ ट्रेड किया जा सकता है. 

पूरी डिटेल के लिए वीडियो देखें….

---Advertisement---

ये भी पढ़िए- IND vs AUS: गाबा में अंपायर्स ने अचानक रोक दिया मैच, आनन-फानन में खिलाड़ियों को भेजा वापस, जानें वजह


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.