---Advertisement---

IPL 2026: बीच मझधार में अटकी RR-CSK की ट्रेड डील! इस खिलाड़ी के चलते फंस गया पेंच

RR-CSK Trade Deal: राजस्थान और चेन्नई के बीच ट्रेड डील किसी भी पल फाइनल हो सकती है, लेकिन अब इस डील में एक पेंच फंसता हुआ नजर आ रहा है. किस खिलाड़ी के चलते फंस रहा है पेंच आइए जानते हैं.

Edited By : Nikhil Shukla |
Share :
Ravindra Jadeja and Sanju Samson

RR-CSK Trade Deal: आईपीएल के नए सीजन से पहले राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच ट्रेड डील बीच मझदार में फंसती हुई नजर आ रही है. रवींद्र जडेजा और सैम करन के बदले में सीएसके की टीम में संजू सैमसन की एंट्री होने जा रही है. डील लगभग फाइनल हो चुकी है और कुछ ही दिनों में इसका आधिकारिक ऐलान भी हो सकता है. इस डील को पूरा करने के लिए राजस्थान को टीम में कुच बदलाव करने होंगे तब ही जाकर ये डील फाइनल हो पाएगी. RR के पर्स में फिलहाल महज 30 लाख रुपये की राशि बची हुई है. संजू के बदले में जडेजा की डील तो हो जाएगी लेकिन 2.40 करोड़ के सैम करन की टीम में एंट्री के लिए फ्रेंचाइजी को पर्स खाली करना होगा. इसके अलावा सैम करन विदेशी खिलाड़ी हैं और राजस्थान की टीम में 8 विदेशी खिलाड़ी पहले से ही हैं. ऐसे में फ्रेंचाइजी को किसी विदेशी खिलाड़ी को रिलीज करना होगा तभी ये डील पूरी हो पाएगी.

पूरी डिटेल के लिए वीडियो देखें…

---Advertisement---

ये भी पढ़िए- कोलकाता टेस्ट में ध्रुव जुरेल का खेलना तय! इन 2 में से कोई एक प्लेयर देगा कुर्बानी, कोच ने दिया बड़ा हिं


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.