Jofra Archer: 26 फरवरी को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में अफगानिस्तान और इंग्लैंड की टीमें आमने सामने हैं। मैच में पहले गेंदबाजी कर रही इंग्लैंड क्रिकेट टीम की ओर से जोफ्रा आर्चर ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। लाहौर की धरती पर आर्चर वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इसके अलावा आर्चर इंग्लैंड के लिए वनडे प्रारूप में पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।
आर्चर का कमाल
अफगानिस्तान के खिलाफ आर्चर ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने सलामी बल्लेबाज रहमाउल्लह गुरबाज और सिद्दिकउल्लाह अटल के अलावा रहमत शाह को पवेलियन भेज दिया। अफगानिस्तान को शुरुआती तीन झटके जोफ्रा आर्चर ने ही दिए। इस तरह इस खिलाड़ी ने पाकिस्तान की धरती पर महारिकॉर्ड बना दिया। अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर वह इंग्लैंड के लिए वनडे प्रारूप में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। उन्होंने ये कारनामा 30 मैच में किया, जबकि जेम्स एंडरसन ने सबसे तेज 50 विकेट लेने का कीर्तिमान 31 वनडे मैच में अपने नाम किया था।
इसके अलावा आर्चर पावरप्ले में चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हैं। उन्होंने कुल 3 विकेट चटकाए थे। उन्होंने इस मामले में मैथ्यू होगार्ड को पीछे छोड़ा, जिन्होंने साल 2002 में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी में जिम्बाब्वे के खिलाफ पावर प्ले में 12 रन खर्च कर 2 विकेट लिए थे।
चैंपियंस ट्रॉफी के पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले इंग्लिश गेंदबाज
क्रम | गेंदबाज | विकेट/रन | विपक्षी टीम | वर्ष |
---|---|---|---|---|
1 | जोफ्रा आर्चर | 3/21 | अफगानिस्तान 🇦🇫 | 2025* |
2 | मैथ्यू होगर्ड | 2/12 | जिम्बाब्वे 🇿🇼 | 2002 |
3 | जेम्स एंडरसन | 2/12 | जिम्बाब्वे 🇿🇼 | 2013 |
4 | स्टीव हैर्मिसन | 2/13 | श्रीलंका 🇱🇰 | 2004 |
5 | डैरेन गोफ | 2/16 | जिम्बाब्वे 🇿🇼 | 2004 |
वनडे प्रारूप में इंग्लैंड के लिए सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले गेंदबाज
क्रम | खिलाड़ी | मैचों में 50 विकेट |
---|---|---|
1 | जोफ्रा आर्चर | 30 मैच |
2 | जेम्स एंडरसन | 31 मैच |
3 | स्टीव हैर्मिसन | 32 मैच |
4 | स्टीवन फिन | 33 मैच |
5 | स्टुअर्ट ब्रॉड | 34 मैच |
6 | डैरेन गोफ | 34 मैच |