IPL 2025: हैरी ब्रूक के बाद ये चैंपियन खिलाड़ी भी दे सकता है दिल्ली कैपिटल्स को धोखा! मेगा ऑक्शन में उठाई है बड़ी धनराशि
IPL 2025: आईपीएल के आगामी सीजन से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम को एक और बड़ा झटका लगा है. हैरी ब्रूक के बाद केएल राहुल भी अब सीजन के कुछ मैचों से बाहर हो सकते हैं. आइए आपको भी बताते हैं कि क्या है इसके पीछे की वजह

IPL 2025: आईपीएल के आगामी सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है. इस बार आईपीएल की जंग और भी रोमांचक रहेगी क्योंकि सभी टीमों में बड़े बदलाव हुए हैं. आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत होने से पहले ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम को एक और बड़ा झटका लगा है. हैरी ब्रूक ने आईपीएल 2025 से अपना नाम वापस ले लिया है और इसके बाद अब दिग्गज खिलाड़ी केएल राहुल भी इस सीजन के कुछ मैच छोड़ सकते हैं. चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत में उन्होंने बेहद अहम भूमिका निभाई थी.
He garners interest ✅
He moves to Delhi Capitals ✅#DC & KL Rahul join forces for INR 14 Crore 🙌 🙌#TATAIPLAuction | #TATAIPL | @klrahul | @DelhiCapitals pic.twitter.com/ua1vTBNl4h---Advertisement---— IndianPremierLeague (@IPL) November 24, 2024
कुछ मैचों में नहीं खेलेंगे राहुल
रिपोर्ट्स की मानें टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल दिल्ली की टीम के लिए सभी मैच नहीं खेल पाएंगे. राहुल की वाइफ आथिया शेट्टी अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं. इस दौरान राहुल अपने परिवार के साथ ही वक्त बिताएंगे और आईपीएल के एक-दो मैच छोड़ सकते हैं. अभी तक ये बात साफ नहीं है कि किन मैचों में वो नहीं खेलेंगे.
14 करोड़ में राहुल को खरीदा
केएल राहुल आईपीएल में 4 टीम में खेल चुके हैं. पिछले 3 सालों से वो लखनऊ की टीम में थे और कप्तानी कर रहे थे. इस बार हुए मेगा ऑक्शन में उनको दिल्ली की टीम ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा है. पिछली बार दिल्ली की टीम की कप्तानी कर रहे ऋषभ पंत इस बार लखनऊ की टीम में शामिल हो गए हैं. राहुल की दिल्ली की कप्तानी भी सौंपी जा सकती है.
हैरी ब्रूक पहले ही आईपीएल से बाहर हो चुके हैं. उन्होंने इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेलने को ज्यादा जरूरी बताया है. राहुल का कुछ मैचों से बाहर होना दिल्ली की टीम को भारी पड़ सकता है.
दिल्ली कैपिटल्स का फुल स्क्वाड
खिलाड़ी का नाम | कीमत (रुपये में) |
---|---|
अक्षर पटेल | रिटेन |
कुलदीप यादव | रिटेन |
ट्रिस्टन स्टब्स | रिटेन |
अभिषेक पोरेल | रिटेन |
मिशेल स्टार्क | 11.75 करोड़ |
केएल राहुल | 14 करोड़ |
हैरी ब्रूक | 6.25 करोड़ |
जेक फ्रेजर-मैक्गर्क | 9 करोड़ |
टी. नटराजन | 10.75 करोड़ |
करुण नायर | 50 लाख |
समीर रिज़वी | 95 लाख |
आशुतोष शर्मा | 3.80 करोड़ |
मोहित शर्मा | 2.20 करोड़ |
फाफ डु प्लेसिस | 2 करोड़ |
मुकेश कुमार | 8 करोड़ |
दर्शन नालकांडे | 30 लाख |
विप्रज निगम | 50 लाख |
दुश्मंथा चमीरा | 75 लाख |
डोनोवन फरेरा | 75 लाख |
अजय मंडल | 30 लाख |
मनवंथ कुमार | 30 लाख |
त्रिपुराणा विजय | 30 लाख |
माधव तिवारी | 40 लाख |
ये भी पढ़िए- चैंपियंस ट्रॉफी के बाद एशिया कप टीम इंडिया का अगला पड़ाव, क्या सूर्याकुमार यादव की होगी कप्तानी से छुट्टी?