---Advertisement---

IPL Trade Rules: क्या होता है ट्रेडिंग का नियम, खिलाड़ियों की अदला-बदली कैसे हो पाती है?

IPL 2026: आईपीएल के आगामी सीजन से पहले ट्रेडिंग की बात चर्चाओं में चल रही है. ऐसे में अब लोगों के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि आईपीएल में ट्रेडिंग किस नियम के तहत होती है. 

Edited By : Nikhil Shukla |
Share :
IPL 2026

IPL Trade Rules: आईपीएल के आगामी सीजन से पहले एक बार फिर से ट्रेडिंग को लेकर बात छिड़ चुकी है. सभी टीमों के बीच खिलाड़ियों से बातचीत का सिलसिला शुरू हो चुका है और बड़े खिलाड़ी फ्रेंचाइजी बदलते हुए नजर आ सकते हैं. जानकारी के लिए बता दें कि खिलाड़ियों की अदला बदली को ट्रेडिंग कहा जाता है. ये ट्रेडिंग खिलाड़ी के बदले में खिलाड़ी और खिलाड़ी के बदले में पैसे देकर भी की जाती है. साल 2024 में मुंबई इंडियंस ने इसी के तहत हार्दिक पांड्या को टीम में शामिल किया था. 

आईपीएल में नियमों के अनुसार आईपीएल का सीजन खत्म होने के एक महीने बाद ट्रेडिंग विंडो खुलती है और ऑक्शन के एक हफ्ते पहले तक खुली रहती है. यानी कि इस दौरान खिलाड़ियों की ट्रेडिंग हो सकती है. इसी के तहत इस बार की ट्रेडिंग विंडो दिसंबर के पहले हफ्ते तक खुली रहेगी. 2 फ्रेंचाइजी के बीच किस स्तर पर डील होती है उसके आधार पर ही खिलाड़ियों की ट्रेडिंग होती है. 

---Advertisement---

पूरी डिटेल के लिए वीडियो देखें…

ये भी पढ़िए- ‘वो बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं…’, मोहम्मद शमी की वकालत में उतरे पूर्व भारतीय कप्तान, सिलेक्शन पर खड़े किए सवाल

---Advertisement---


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.