---Advertisement---

कुलदीप यादव ने बीच सीरीज BCCI से मांगी छुट्टी, नई पारी की शुरुआत करने की है तैयारी

कुलदीप यादव ने बीसीसीआई से पहले टेस्ट मैच के बाद छुट्टी के लिए अनुरोध किया है. वो अपनी जिंदगी में एक नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं. ऐसे में वो साउथ अफ्रीका के साथ वनडे सीरीज भी मिस कर सकते है.

Edited By : Nikhil Shukla |
Share :
Kuldeep Yadav

टीम इंडिया के स्टार स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने बीसीसीआई से छुट्टी की मांग की है. वो टीम इंडिया के साथ पहले टेस्ट मैच का हिस्सा हैं लेकिन वो दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हैं. उन्होंने अपनी जिंदगी में नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं. इसी के लिए उन्होंने बीसीसीआई से आगामी सीरीज से छुट्टी की मांग की है. वो अपनी बचपन की दोस्त वंशिका से शादी करने वाले हैं. 4 जून 2025 को उन्होंने लखनऊ में उनके साथ सगाई की थी. सामने आ रही जानकारी के अनुसार कुलदीप की शादी नवंबर के अंतिम हफ्ते में होने वाली है. बीसीसीआई के सूत्र की तरफ से इस खबर की पुष्टि भी की जा चुकी है. 

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा. इसके बाद टीम इंडिया मेहमानों के साथ वनडे सीरीज भी खेलने वाली है, जिसकी शुरुआत 30 नवंबर से होनी है. 

---Advertisement---

पूरी डिटेल के लिए वीडियो देखें…

ये भी पढ़िए- IND vs SA: जसप्रीत बुमराह के सामने पस्त हुई साउथ अफ्रीका, टेस्ट करियर में 16वीं बार हासिल किया ये मुकाम

---Advertisement---


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.