MI IPL 2025 Schedule: हार्दिक पांड्या की वापसी के बाद भी मुंबई इंडियंस टीम के लिए आईपीएल 2024 का सफर एक बुरे सपने की तरह था. जिससे आगे बढ़कर अब फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में नए चेहरों पर दांव खेला. जिसके अलावा अब कप्तानी की लड़ाई भी खत्म हो चुकी है, फ्रेंचाइजी की कमान अब पांड्या के हाथों में ही रहने वाली है.
मुंबई इंडियंस के पांड्या को कप्तान बनाए रखने के साथ ही सुपरस्टार रोहित शर्मा को भी रिटेन किया हुआ है. इसके अलावा सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा भी इस टीम में नजर आ रहे हैं. जिसके कारण ही अब उम्मीद की जा रही है कि फ्रेंचाइजी छठी बार ट्रॉफी उठाने का पूरा प्रयास करेगी.
TWO GREATEST TEAMS IN IPL HISTORY 🏆 pic.twitter.com/iXuFjm9J5W
— Johns. (@CricCrazyJohns) February 16, 2025
हार्दिक पांड्या की टीम का दावा होगा मजबूत
आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 2 मुकाबले तो वहीं आरसीबी के खिलाफ सिर्फ 1 मैच ही खेलने वाली है. मुंबई की टीम ग्रुप 2 का हिस्सा है, जिसमें उनके साथ सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें भी मौजूद हैं. अपने ग्रुप की टीमों के साथ मुंबई 2 मैच खेलेगी. इसके साथ ही ग्रुप 1 में वो सीएसके के साथ 1 मैच तो वहीं बाकी 4 टीमों के साथ सिर्फ 1-1 ही मुकाबले में आमने-सामने आने वाली है. घरेलू मैदान पर पांड्या की टीम को इस सीजन में बेहतर प्रदर्शन करना होगा.
Matches at Wankhede for Mumbai Indians:
— Johns. (@CricCrazyJohns) February 16, 2025
vs KKR on March 31
vs RCB on April 7
vs SRH on April 17
vs CSK on April 20
vs LSG on April 27
vs GT on May 6
vs DC on May 15 pic.twitter.com/Sq68mUyJC4
यहां पर देखें MI का आईपीएल 2025 का शेड्यूल
तारीख | दिन | बनाम | स्थान | समय |
23 मार्च | रविवार | चेन्नई सुपर किंग्स | चेन्नई | 7:30 PM |
29 मार्च | शनिवार | गुजरात टाइटंस | अहमदाबाद | 7:30 PM |
31 मार्च | सोमवार | कोलकाता नाइट राइडर्स | मुंबई | 7:30 PM |
04 अप्रैल | शुक्रवार | लखनऊ सुपर जायंट्स | लखनऊ | 7:30 PM |
07 अप्रैल | सोमवार | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | मुंबई | 7:30 PM |
13 अप्रैल | रविवार | दिल्ली कैपिटल्स | दिल्ली | 7:30 PM |
17 अप्रैल | गुरुवार | सनराइजर्स हैदराबाद | मुंबई | 7:30 PM |
20 अप्रैल | रविवार | चेन्नई सुपर किंग्स | मुंबई | 7:30 PM |
23 अप्रैल | बुधवार | सनराइजर्स हैदराबाद | हैदराबाद | 7:30 PM |
27 अप्रैल | रविवार | लखनऊ सुपर जायंट्स | मुंबई | 3:30 PM |
01 मई | गुरुवार | राजस्थान रॉयल्स | जयपुर | 7:30 PM |
06 मई | मंगलवार | गुजरात टाइटंस | मुंबई | 7:30 PM |
11 मई | रविवार | पंजाब किंग्स | धर्मशाला | 3:30 PM |
15 मई | गुरुवार | दिल्ली कैपिटल्स | मुंबई | 7:30 PM |
HERE IS THE FULL SCHEDULE OF MUMBAI INDIANS IN IPL 2025 💙 pic.twitter.com/jRXYoCiKm4
— Johns. (@CricCrazyJohns) February 16, 2025
ये भी पढ़ें: IPL 2025 Full Schedule: पहले मैच में KKR vs RCB की भिड़ंत, इन 13 मैदानों पर होगा घमासान, यहां देखें पूरा शेड्यूल
कुछ ऐसी नजर आ रही है मुंबई इंडियंस की टीम
हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, नमन धीर, रॉबिन मिंज, कर्ण शर्मा, रियान रिकेल्टन, दीपक चाहर, मुजीब उर रहमान, विल जैक्स, अश्विनी कुमार, मिचेल सेंटनर, रीस टॉप्ली, श्रीजिथ कृष्णा, एस राजू, बेवन जैकब्स, अर्जुन तेंदुलकर, लिजार्ड विलियम्स, विग्नेश पुथुर, राज अंगद बावा.