---Advertisement---

 
क्रिकेट

Video: प्रैक्टिस के बीच रिंकू सिंह से मिलने पहुंची प्रिया सरोज, स्टार बल्लेबाज को मिला प्यारा सरप्राइज   

Rinku Singh यूपी टी20 लीग की नोएडा में तैयारी कर रहे हैं। जहां पर उनकी मंगेतर प्रिया सरोज ने पहुंच कर उन्हें सरप्राइज दे दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है।

Rinku Singh and Priya Saroj
Rinku Singh and Priya Saroj

Rinku Singh: भारतीय टीम के उभरते हुए मैच फिनिशर पिछले कुछ समय से अपने व्यक्तिगत जीवन के लिए बहुत ज्यादा चर्चा में रहते हैं। हाल में ही रिंकू सिंह की सपा सांसद प्रिया सरोज के साथ सगाई हुई थी। जिसके बाद से ही उनकी लव स्टोरी चर्चा में बनी रहती है। फिलहाल रिंकू सिंह यूपी टी20 लीग की नोएडा में तैयारी कर रहे हैं। जहां पर उनकी मंगेतर प्रिया सरोज ने पहुंच कर उन्हें सरप्राइज दे दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है। 

रिंकू सिंह से मिली मंगेतर प्रिया सरोज 

यूपी टी20 लीग के लिए भारतीय स्टार रिंकू सिंह फिलहाल नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में प्रैक्टिस कर रहे हैं। जहां पर उनकी होने वाली पत्नी प्रिया सरोज ने आकर सरप्राइज दे दिया। प्रिया को देखकर पहले तो रिंकू हैरान हुए और बाद वो वायरल वीडियो में मुस्कुराते हुए नजर आए। इस दौरान रिंकू का फनी अंदाज भी दिखा। जिसके कारण ही प्रिया सरोज भी मुस्कुराती हुई नजर आईं। वीडियो में पहले दोनों बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। जहां पर रिंकू के हाथ में बल्ला है। वहीं प्रिया सरोज सिंपल लुक में नजर आ रही थी। 8 जून को इन दोनों ने सगाई की थी। खबरों के मुताबिक साल के अंत तक दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। 

---Advertisement---

मैदान पर वापसी करने वाले हैं रिंकू 

आईपीएल 2025 के बाद से रिंकू सिंह मैदान पर नहीं नजर आए हैं। सीजन 18 में रिंकू का वो पुराना वाला अंदाज भी नहीं नजर आया है। जिसके कारण ही अब यूपी टी20 में एक बार फिर से रिंकू अपनी पुरानी लय हासिल करना चाहेंगे। जिससे वो भारतीय टीम के लिए भी अपने बल्ला का जलवा बिखेर सके। रिंकू ने टीम इंडिया के लिए आखिरी बार फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। रिपोर्ट्स के मुताबिक रिंकू को एशिया कप 2025 के लिए टीम का हिस्सा बनाया जा सकता है।

---Advertisement---

ये भी पढ़ें: Virat Kohli के टेस्ट रिटायरमेंट पर बोले केन विलियमसन, अपने स्टेटमेंट से उड़ा दिए सभी के होश  

HISTORY

Written By

Aditya Tiwari


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.