MS Dhoni तोड़ने वाले हैं CSK फैंस का दिल? MI की जर्सी में थाला की वायरल तस्वीर से मची खलबली
MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स को 5 बार आईपीएल चैंपियन बनाने वाले एमएस धोनी की एक वायरल तस्वीर ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है. धोनी मुंबई इंडियंस की जर्सी में नजर आ रहे हैं, जिससे फैंस के मन में सवाल उठ रहे हैं कि क्या धोनी सीएसके का साथ छोड़ने वाले हैं?

MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन वह IPL में अब भी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए अपना जलवा बिखेर रहे हैं. हालांकि, आईपीएल 2025 के बाद से धोनी की आईपीएल से भी रिटायरमेंट की अटकलें लगाई जा रही है. 44 साल के धोनी का आईपीएल 2026 में खेलने पर अभी संशय बना हुआ है.
इसी बीच धोनी को मुंबई इंडियंस (MI) की जर्सी में देखकर फैंस हैरान हो गए हैं. फैंस के मन में ये सवाल उठ रहा है कि क्यान धोनी चेन्नई सुपर किंग्स का साथ छोड़ने वाले हैं? क्या धोनी CSK छोड़ मुंबई इंडियंस में शामिल होने जा रहे हैं? आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.
MI की जर्सी में धोनी की तस्वीर वायरल
दरअसल, सोशल मीडिया पर धोनी की एक फुटबॉल मैच के दौरान की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वह मुंबई इंडियंस के नाम और लोगो वाली सफेद जर्सी पहने हुए नजर आ रहे हैं. यह MI की ट्रेनिंग किट भी बताई जा रही है. थाला को मुंबई की जर्सी में देखकर सीएसके फैंस चौंक गए हैं और चिंता जता रहे हैं. धोनी की यह तस्वीर वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई अटकलें लगाई जा रही हैं.
फैंस को चिंता है कि कहीं धोनी मुंबई इंडियंस का हिस्सा तो नहीं बनने जा रहे हैं. धोनी जब भी कोई फैसला लेने वाले होते हैं, तो यह सिर्फ उन्हें ही मालूम होता है. अब आईपीएल 2026 में यह देखने वाली बात होगी कि धोनी सीएसके को छोड़ेंगे या आईपीएल से संन्यास लेंगे. चाहे जो भी इससे माही के फैंस का दिल जरूर टूट जाएगा.
MS Dhoni in Mumbai Indians Training Jersey.
— Selfless⁴⁵ (@SelflessCricket) October 7, 2025
Is Ambani Saab Cooking Something? 😭 pic.twitter.com/6TFqJAPZqw
मुंबई इंडियंस के बनेंगे मेंटोर?
धोनी की MI की जर्सी वाली तस्वीर वायरल होने पर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. इसमें एक यह भी है कि धोनी मुंबई इंडियंस के मेंटोर बन सकते हैं. धोनी पिछले दो साल से ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में खेल रहे हैं. हालांकि, 2024 सीजन में गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद धोनी ने CSK की कमान संभाली थी. लेकिन अगर धोनी बतौर खिलाड़ी आईपीएल से संन्यास लेते हैं तो वह मेंटोर की भूमिका में नजर आ सकते हैं. हालांकि, वह किस टीम के मेंटोर बनेंगे इसपर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता.
धोनी 2008 से ही हैं CSK का हिस्सा
एमएस धोनी साल 2008 से ही चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा रहे हैं. हालांकि, 2016 और 2017 सीजन में CSK के बैन होने पर धोनी पुणे सुपरजायंट्स के लिए खेले. धोनी ने अपनी कप्तानी में सीएसके को 5 बार (2010, 2011, 2018, 2021 और 2023) आईपीएल चैंपियन बनाया है. वहीं, मुंबई इंडियंस ने भी पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है. फिलहाल हार्दिक पांड्या MI टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं.