PAK vs SL: बाबर आजम का फिर नहीं खुला खाता, पाकिस्तान की बज गई बैंड, फाइनल से पहले खौफ में टीम
PAK vs SL: पाकिस्तान की टीम को ट्राई सीरीज के फाइनल से पहले श्रीलंका के हाथों हार का सामना करना पड़ा है. पाक टीम के लिए ये हार डराने वाली रही है क्योंकि फाइनल का मैच भी टीम को श्रीलंका के खिलाफ ही खेलना है. इस मैच में बाबर आजम का बल्ला भी पूरी तरह से खामोश रहा और वो खाता तक नहीं खोल पाए.
PAK vs SL: पाकिस्तान की टीम को ट्राई सीरीज में पहली हार का सामना करना पड़ा है. ये हार फाइनल मुकाबले से एक दिन पहले ही आई है. इस हार से टीम के खेमे अब डर का माहौल है क्योंकि टीम को श्रीलंका के हाथों 6 रनों से हार मिली है और फाइनल में टीम का मैच श्रीलंका के साथ ही होना है. श्रीलंका के लिए इस मैच में दुशमंथा चमीरा ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट चटकाए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला. पाकिस्तान की तरफ से बाबर आजम इस मैच में एक बार फिर से फ्लॉप हुए और अपना खाता तक नहीं खोल पाए.
Sri Lanka defeated Pakistan by 6 runs in a nail-biting contest.
Pakistan’s chase started with a top-order disaster, but Agha, Usman Khan and Mohammad Nawaz brought the game back to life.
A thrilling finish… but 6 runs made the difference.
Tough loss, but a brave fight till the… pic.twitter.com/SObelEwdCs---Advertisement---— Inzimam (@I_Engr56) November 27, 2025
रन चेज में हार गई पाकिस्तान
पाकिस्तान की टीम को इस मैच में जीत हासिल करने के लिए 20 ओवरों में 185 रन बनाने थे. पाक टीम की शुरुआत बेहद ही खराब रही लेकिन इसके बाद कप्तान सलमान अली आगा ने 44 गेंदों में 63 रन बनाए. शानदार पारी के बाद भी वो टीम को जीत नहीं दिला पाए. पाक टीम के स्टार खिलाड़ी बाबर आजम इस मैच में अपना खाता तक नहीं खोल पाए. इसी के साथ उनके नाम सबसे संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा बार टी20 में शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड हो गया है.
पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर हुई धुनाई
इस मैच में श्रीलंका के बल्लेबाजों को कमाल का प्रदर्शन किया है. टीम के लिए पहले कामिल मिशारा ने 48 गेंदों में 78 रनों की तूफानी पारी खेली. इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने 23 गेंदों में 40 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली.
ट्राई सीरीज का फाइनल कब होगा?
पाकिस्तान में खेली जा रही ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच ही खेला जाएगा. 29 नवंबर को रावलपिंडी में फाइनल का मैच होगा. ग्रुप स्टेज के बाद पाकिस्तान की टीम ने 4 में से 3 मैचों में जीत हासिल की थी और प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर खत्म किया था. दूसरे नंबर पर श्रीलंका की टीम रही, जिसने 4 में से 2 मैच जीते तो वहीं 2 में हार का सामना किया.