PCB ने बदल डाली पाकिस्तानी टीम, 10 महीने बाद बाबर आजम की हुई वापसी, हारिस रउफ की हुई छुट्टी
Pakistan Squad Announcement: आगामी घरेलू सीजन के लिए पाकिस्तान की टीम का ऐलान कर दिया गया है. इस सीजन टीम अपने ही गर पर 3 सीरीज खेलनी वाली है. स्टार खिलाड़ी बाबर आजम ने 10 महीने के लंबे इंतजार के बाद टीम में वापसी हो गई है तो वहीं कई बड़े खिलाड़ियों की छुट्टी हो गई है. यहां देखें पूरा स्क्वाड और शेड्यूल
एशिया कप 2025 में मिली करारी हार के बाद पीसीबी ने टीम में कई बड़े बदलाव किए हैं. पाक टीम एक बार फिर से वनडे में बदले हुए कप्तान के साथ उतरेगी. मोहम्मद रिजवान को हटाते हुए बोर्ड ने शाहीन शाह अफरीदी को कप्तानी सौंपी है. हालांकि रिजवान वनडे टीम में अपनी जगह बचा पाने में कामयाब हो गए हैं. इस बार टीम को घरेलू सीजन में साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के साथ वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है.
पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम की टी20 टीम में 10 महीने के लंबे इंतजार के बाद वापसी हो गई है. इसी के साथ एशिया कप में टीम का हिस्सा रहे फखर जमान, हारिस रउफ और सुफियान मोकिम को स्क्वाड में जगह नहीं मिल पाई है. इन तीनों को ही रिजर्व खिलाड़ियों के तौर पर रखा गया है.
Babar Azam, Naseem Shah and Usman Khan are back in the T20I squad as Pakistan announced squads for the ODI and T20I series against South Africa.#PAKvSA | #Cricket | #Pakistan | #ShaheenAfridi | #SalmanAliAgha | #Lahore pic.twitter.com/AN0Jbpk4bF
— Khel Shel (@khelshel) October 23, 2025
घरेलू सीजन के लिए तैयार पाकिस्तान
आगामी घरेलू सीजन के लिए पाकिस्तान की टीम का ऐलान किया गया है. इस सीजन में फिलहाल टीम साउथ अफ्रीका के साथ टेस्ट सीरीज खेल रही है. इसके बाद 28 अक्टूबर से 1 नवंबर तक रावलपिंडी और लाहौर में टी20 सीरीज का आयोजन होगा और 4 नवंबर से 8 नवंबर तक वनडे सीरीज भी खेली जाएगी.
साउथ अफ्रीका के बाद पाकिस्तान की टीम श्रीलंका के साथ खेलती हुई नजर आएगी. 11 नवंबर से सीरीज की शुरुआत होगी, जिसमें 3 वनडे मुकाबले खेले जाएंगे. सीरीज के खत्म होने के तुरंत बाद श्रीलंका और जिम्बाब्वे के साथ ट्राई सीरीज का आयोजन होगा जो कि 29 नवंबर तक खेली जाएगी.
पाकिस्तान टीम का वनडे और टी20 स्क्वाड
टी20 पाकिस्तानी टीम- सलमान अली आगा (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सैम अय्यूब, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान खान (विकेटकीपर), उस्मान तारिक
रिजर्व: फखर जमान, हरिस रऊफ, सुफियान मुकीम
वनडे पाकिस्तानी टीम- शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फैसल अकरम, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसीबुल्लाह, हसन नवाज, हुसैन तलत, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, सैम अय्यूब, सलमान अली आगा
साउथ अफ्रीका सीरीज का पूरा शेड्यूल
| तारीख | मुकाबला | स्थान |
|---|---|---|
| 28 अक्टूबर | पहला टी20: पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका | रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी |
| 31 अक्टूबर | दूसरा टी20: पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका | गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर |
| 1 नवंबर | तीसरा टी20: पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका | गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर |
| 4 नवंबर | पहला वनडे: पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका | इकबाल स्टेडियम, फैसलाबाद |
| 6 नवंबर | दूसरा वनडे: पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका | इकबाल स्टेडियम, फैसलाबाद |
| 8 नवंबर | तीसरा वनडे: पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका | इकबाल स्टेडियम, फैसलाबाद |
श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज शेड्यूल
| तारीख | मुकाबला | स्थान |
|---|---|---|
| 11 नवंबर | पहला वनडे: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका | रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी |
| 13 नवंबर | दूसरा वनडे: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका | रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी |
| 15 नवंबर | तीसरा वनडे: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका | रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी |
ट्राई सीरीज का पूरा शेड्यूल
| तारीख | मैच | स्थल |
|---|---|---|
| 17 नवम्बर | पाकिस्तान बनाम ज़िम्बाब्वे | रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी |
| 19 नवम्बर | श्रीलंका बनाम ज़िम्बाब्वे | रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी |
| 22 नवम्बर | पाकिस्तान बनाम श्रीलंका | गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर |
| 23 नवम्बर | पाकिस्तान बनाम ज़िम्बाब्वे | गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर |
| 25 नवम्बर | श्रीलंका बनाम ज़िम्बाब्वे | गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर |
| 27 नवम्बर | पाकिस्तान बनाम श्रीलंका | गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर |
| 29 नवम्बर | फाइनल | गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर |