PSL 2025 Live Streaming: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का 10वां सीजन 11 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है और इसका फाइनल मुकाबला 18 मई को होगा. इस दौरान एक से बढ़कर एक रोमाचंक मुकाबले देखने को मिलेंगे. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला गत चैंपियन इस्लामाबाद यूनाइटेड और लाहौर कलंदर्स के बीच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. PSL का शेड्यूल इस बार IPL से भी टकराएगा, यानी क्रिकेट फैंस को डबल डोज मिलने वाला है. भारतीय क्रिकेट फैंस भी PSL 2025 का लाइव प्रसारण टीवी पर फ्री में देख सकते हैं.
भारत में कहां देखें PSL?
भारत में पाकिस्तान सुपर लीग 2025 का लाइव प्रसारण टीवी पर भी उपलब्ध होगी. भारतीय फैंस फ्री में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर PSL मैच टीवी पर लाइव देख सकेंगे. इसके अलावा, आप ऑनलाइन FanCode पर PSL 2025 के सारे मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग भी देख सकते हैं. हालांकि, इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता होगी.
PSL 2025 का पूरा शेड्यूल
तारीख | मुकाबला | स्थान | समय (स्थानीय) |
---|---|---|---|
11 अप्रैल, 2025 | इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम लाहौर कलंदर्स | रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम | शाम 8:00 बजे |
12 अप्रैल, 2025 | पेशावर जाल्मी बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स | रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम | दोपहर 2:00 बजे |
12 अप्रैल, 2025 | कराची किंग्स बनाम मुल्तान सुल्तान्स | नेशनल स्टेडियम, कराची | शाम 7:00 बजे |
13 अप्रैल, 2025 | क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम लाहौर कलंदर्स | रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम | शाम 8:00 बजे |
14 अप्रैल, 2025 | इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम पेशावर जाल्मी | रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम | शाम 8:00 बजे |
15 अप्रैल, 2025 | कराची किंग्स बनाम लाहौर कलंदर्स | नेशनल स्टेडियम, कराची | शाम 8:00 बजे |
16 अप्रैल, 2025 | इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम मुल्तान सुल्तान्स | रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम | शाम 8:00 बजे |
18 अप्रैल, 2025 | कराची किंग्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स | नेशनल स्टेडियम, कराची | शाम 8:00 बजे |
19 अप्रैल, 2025 | पेशावर जाल्मी बनाम मुल्तान सुल्तान्स | रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम | शाम 8:00 बजे |
20 अप्रैल, 2025 | कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड | नेशनल स्टेडियम, कराची | शाम 8:00 बजे |
ये भी पढ़ें- GT vs RR: रियान पराग आउट या नॉट आउट? थर्ड अंपायर के फैसले पर उठाया सवाल!