Ranji Trophy 2025 के दूसरे राउंड में रोमांच होगा डबल, स्टार खिलाड़ियों की होगी एंट्री, जानिए किसकी होगी किससे भिड़ंत?
Ranji Trophy 2025: 25 अक्टूबर से रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन के दूसरे राउंड के मैच शुरू होने जा रहे हैं. रणजी ट्रॉफी में एलीट और प्लेट डिवीजनों में 38 टीमें भाग ले रही हैं. दूसरे राउंड में देश के अलग-अलग शहरों में 19 मुकाबले जाएंगे. यहां देखें रणजी ट्रॉफी के दूसरे राउंड का पूरा शेड्यूल.
Ranji Trophy 2025-26 Round 2 Schedule: भारत में इन दिनों रणजी ट्रॉफी का रोमांच जारी है. एलीट और प्लेट डिवीजनों में कुल 38 टीमें खिताब के लिए जंग कर रही हैं. पहला राउंड खत्म होने के बाद अब सबकी नजरें दूसरे राउंड पर हैं, जिसकी शुरुआत 25 अक्टूबर से होने जा रही है. इस राउंड में कुल 19 मुकाबले खेले जाएंगे. मुंबई ने अपने सफर की शुरुआत जम्मू-कश्मीर के खिलाफ शानदार जीत के साथ की थी और अब वह छत्तीसगढ़ की मेजबानी करेगी. वहीं गत चैंपियन विदर्भ अब झारखंड से भिड़ेगी, जबकि सौराष्ट्र और मध्य प्रदेश आमने-सामने होंगे. तो चलिए रणजी ट्रॉफी 2025 के दूसरे राउंड के शेड्यूल पर एक नजर डालते हैं.
स्टार खिलाड़ियों की होगी एंट्री
दूसरे राउंड में कई बड़े नाम मैदान में उतरने वाले हैं. मुंबई के लिए शार्दुल ठाकुर, सरफराज खान और अजिंक्य रहाणे खेलते नजर आएंगे. झारखंड की कप्तानी ईशान किशन संभालेंगे और अपनी बल्लेबाजी का दम भी दिखाएंगे. उत्तर प्रदेश की टीम में रिंकू सिंह खेलेंगे, जबकि बंगाल की ओर से मोहम्मद शमी, आकाशदीप और अभिमन्यु ईश्वरन उतरेंगे. वहीं, हैदराबाद के लिए तिलक वर्मा मैदान में दिखेंगे. यानी रणजी ट्रॉफी का दूसरा राउंड स्टार खिलाड़ियों और रोमांचक मुकाबलों से भरपूर रहने वाला है.
एलीट ग्रुप – रणजी ट्रॉफी 2025–26 राउंड 2 का शेड्यूल
| ग्रुप | मुकाबला | समय | मैदान | स्थान |
|---|---|---|---|---|
| ग्रुप A | आंध्र बनाम बड़ौदा | सुबह 9:30 बजे IST | एसीए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | विजयनगरम |
| उत्तर प्रदेश बनाम ओडिशा | सुबह 9:30 बजे IST | ग्रीन पार्क | कानपुर | |
| नागालैंड बनाम तमिलनाडु | सुबह 9:30 बजे IST | सीओई | बेंगलुरु | |
| विदर्भ बनाम झारखंड | सुबह 9:30 बजे IST | विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन | नागपुर | |
| ग्रुप B | पंजाब बनाम केरल | सुबह 9:30 बजे IST | एमवाईएस इंटरनेशनल स्टेडियम | न्यू चंडीगढ़ |
| चंडीगढ़ बनाम महाराष्ट्र | सुबह 9:30 बजे IST | सेक्टर 16 स्टेडियम | चंडीगढ़ | |
| कर्नाटक बनाम गोवा | सुबह 9:30 बजे IST | केएससीए नवुले स्टेडियम | शिमोगा | |
| सौराष्ट्र बनाम मध्य प्रदेश | सुबह 9:30 बजे IST | निरंजन शाह स्टेडियम | राजकोट | |
| ग्रुप C | असम बनाम सर्विसेज | सुबह 9:30 बजे IST | तिनसुकिया जिला खेल मैदान | तिनसुकिया |
| बंगाल बनाम गुजरात | सुबह 9:30 बजे IST | ईडन गार्डन्स | कोलकाता | |
| उत्तराखंड बनाम रेलवे | सुबह 9:30 बजे IST | कौशिकी क्रिकेट ग्राउंड | जिम कॉर्बेट | |
| हरियाणा बनाम त्रिपुरा | सुबह 9:30 बजे IST | चौ. बंसी लाल स्टेडियम | रोहतक | |
| ग्रुप D | जम्मू एवं कश्मीर बनाम राजस्थान | सुबह 9:30 बजे IST | शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम | श्रीनगर |
| मुंबई बनाम छत्तीसगढ़ | सुबह 9:30 बजे IST | शरद पवार क्रिकेट अकादमी | मुंबई | |
| दिल्ली बनाम हिमाचल प्रदेश | सुबह 9:30 बजे IST | अरुण जेटली स्टेडियम | दिल्ली | |
| पुडुचेरी बनाम हैदराबाद | सुबह 9:30 बजे IST | क्रिकेट एसोसिएशन पुडुचेरी सीचेम ग्राउंड | पुडुचेरी |
प्लेट ग्रुप – रणजी ट्रॉफी 2025-26 राउंड 2 का शेड्यूल
| समूह | मुकाबला | समय | मैदान | स्थान |
|---|---|---|---|---|
| प्लेट ग्रुप | मेघालय बनाम सिक्किम | सुबह 9:30 बजे IST | मेघालय क्रिकेट एसोसिएशन क्रिकेट ग्राउंड | शिलांग |
| प्लेट ग्रुप | मणिपुर बनाम बिहार | सुबह 9:30 बजे IST | गोकुलभाई सोमाभाई पटेल स्टेडियम | नडियाद |
| प्लेट ग्रुप | अरुणाचल प्रदेश बनाम मिजोरम | सुबह 9:30 बजे IST | एडीएसए रेलवे क्रिकेट ग्राउंड | अहमदाबाद |