---Advertisement---

 
क्रिकेट

Ranji Trophy 2025: 38 टीमें, 138 मुकाबले… 65 दिनों तक दिखेगा गजब का रोमांच, जानें टूर्नामेंट का फॉर्मेट, टीमें और वेन्यू से जुड़ी सभी जानकारी

Ranji Trophy 2025: रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन की शुरुआत 15 अक्टूबर से होने जा रही है. इस घरेलू टूर्नामेंट में कुल 38 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनके बीच कुल 138 मुकाबले खेले जाएंगे. इसका फाइनल मुकाबला 24 फरवरी 2026 से शुरू होगा. यहां जानिए टूर्नामेंट का फॉर्मेट, टीमें और वेन्यू से जुड़ी सभी जानकारी.

Ranji Trophy 2025
Ranji Trophy 2025

Ranji Trophy 2025 Schedule, Team Squad: 15 अक्टूबर से भारत की प्रतिष्ठित घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन का आगाज होने जा रहा है. इस बार टूर्नामेंट में कुल 38 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनके बीच कुल 138 मुकाबले खेले जाएंगे. इसमें तिलक वर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, सरफराज खान और अजिंक्य रहाणे जैसे कई भारतीय सितारे भी खेलते हुए नजर आएंगे. यह रणजी ट्रॉफी का 91वां सीजन होगा, जिसका फाइनल मुकाबला 24 फरवरी 2026 से शुरू होगा. पिछली बार विदर्भ की टीम चैंपियन बनी थी, जिसे इस बार भी खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. तो आइए आपको रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन से जुड़ी सभी जानकारी देते हैं.

रणजी ट्रॉफी 2025-26 का फॉर्मेट

रणजी ट्रॉफी दो डिवीजनों में विभाजित है. इस बार चार एलीट ग्रुप होंगे और हर ग्रुप में 8 टीमें शामिल हैं. इसके अलावा, प्लेट ग्रुप में 6 टीमें खेलेंगी, जिन्हें पिछले सीजन में खराब प्रदर्शन के चलते एलीट ग्रुप से बाहर किया गया है. सभी टीमें अपने ग्रुप में एक ही राउंड-रॉबिन खेलेगी. एलीट डिवीडन में हर ग्रुप से टॉप-2 टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेगी. जबकि प्लेट डिविजन में टॉप-5 टीमें प्लेट नॉकआउट में पहुंचेगी.

---Advertisement---

रणजी ट्रॉफी 2025-26: एलीट ग्रुप्स

ग्रुप A: उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, झारखंड, ओडिशा, बड़ौदा, नागालैंड, विदर्भ
ग्रुप B: सौराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, गोवा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, पंजाब
ग्रुप C: रेलवे, हरियाणा, बंगाल, उत्तराखंड, गुजरात, असम, सर्विसेज, त्रिपुरा
ग्रुप D: हैदराबाद, दिल्ली, राजस्थान, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, मुंबई, पुडुचेरी, हिमाचल प्रदेश

---Advertisement---

प्लेट ग्रुप की टीमें:

बिहार, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम

रणजी ट्रॉफी 2025-26 सभी टीमों की स्क्वॉड्स

नीचे सभी टीमों की पूरी स्क्वॉड की जानकारी दी गई है. हालांकि, अभी कुछ टीमों जैसे गोवा, हरियाणा, सर्विसेज और पुडुचेरी की स्क्वॉड अब तक घोषित नहीं हुई है.

अरुणाचल प्रदेश: नीलम ओबी (कप्तान), अभिनव सिंह, सिद्धार्थ बलोदी, बिकी कुमार, लिमर डाबी, दरगे बागरा, तेची डोरिया, लिचा झोन, पेनजोर मंगल, टीएनआर मोहित, नबाम डोल, नबाम नातुंग, तेची नेरी, योरजुम सेरा, नबाम तातांग, याब निया, कामशा यांगफो.

आंध्र प्रदेश : वाई पृथ्वी राज, पीवीएसएन राजू, केवी शशिकांत, नारायण जगदीसन (कप्तान), प्रदोष रंजन पॉल, सीवी अच्युथ, अजितेश गुरुस्वामी, चेंगलपेट ज्ञानेश्वर, शेख रशीद, अश्विन हेब्बार, रिकी भुई, सौरभ कुमार, मनीष गोलामारू, मुदी प्रजीत, करण शिंदे.

असम: रियान पराग, सिबसंकर रॉय, राहुल सिंह, डेनिश दास (कप्तान), सुमित घाडीगांवकर, अविनोव चौधरी, भार्गब लहकर, आयुष्मान मालाकार, मुख्तार हुसैन, परवेज मुसरफ, स्वरूपम पुरकायस्थ, दर्शन राजबोंगशी, प्रद्युन सैकिया, आकाश सेनगुप्ता, अभिषेक ठाकुरी.

बड़ौदा: ज्योत्स्निल सिंह, नित्य पंड्या, शाश्वत रावत, शिवालिक शर्मा, अतीत शेठ (कप्तान), महेश पिठिया, निनाद राठवा, सुकीर्त पांडे, विष्णु सोलंकी, अक्षय मोरे, मितेश पटेल, भार्गव भट्ट, लुकमान मेरिवाला, राज लिम्बानी, रसिख सलाम.

बंगाल: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), अभिषेक पोरेल (उपकप्तान/विकेटकीपर), सुदीप कुमार घरामी, अनुस्तुप मजूमदार, सुदीप चटर्जी, सुमंत गुप्ता, सौरभ कुमार सिंह, विशाल भाटी, मोहम्मद शमी, आकाश दीप, सूरज सिंधु जयसवाल, शाकिर हबीब गांधी (विकेटकीपर), ईशान पोरेल, काजी जुनैद सैफी, राहुल प्रसाद, सुमित मोहंता, विकास सिंह.

बिहार : पीयूष कुमार सिंह, भाष्कर दुबे, सकीबुल गनी (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अर्नव किशोर, आयुष लोहारूका, बिपिन सौरभ, आमोद यादव, नवाज खान, साकिब हुसैन, राघवेंद्र प्रताप सिंह, सचिन कुमार सिंह, हिमांशु सिंह, खालिद आलम, सचिन कुमार.

छत्तीसगढ़: संजीत देसाई, अजय मंडल, आदित्य सरवटे, शशांक सिंह, अराफात खान, अमनदीप खरे (कप्तान), शुभम अग्रवाल, आशुतोष सिंह, आयुष पांडे, शशांक चंद्राकर, आशीष चौहान, सौरभ मजूमदार, रवि किरण, सहबान खान, अनुज तिवारी, वाशुदेव बरेठ, प्रतीक यादव.

चंडीगढ़: मनन वोहरा (कप्तान), शिवम भांबरी, अर्जुन आजाद, अंकित कौशिक, राजंगद बावा, भागमेंदर लाठेर, कुआल महाजन, रमन बिश्नोई, निखिल ठाकुर, विशु कश्यप, निशंक बिड़ला, जगजीत संधू, अभिषेक सैनी, मोहित सोनी, मयंक सिद्धू.

दिल्ली: आयुष बडोनी (कप्तान), यश ढुल, अनुज रावत, अर्पित राणा, सनत सांगवान, सुमित माथुर, शिवम शर्मा, रौनक वाघेला, नवदीप सैनी, सिमरजीत सिंह, मनी ग्रेवाल, सिद्धांत शर्मा, ध्रुव कौशिक, प्रणव राजवंशी, नितीश राणा, हिम्मत सिंह, आयुष डोसेजा, राहुल डागर, रितिक शौकीन, प्रियांश आर्य, तेजस्वी दहिया, वैभव कांडपाल, रोहन राणा, आर्यन राणा (फिटनेस के आधार पर).

गुजरात: आर्या देसाई, क्षितिज पटेल, उर्विल पटेल, चिंतन गाजा, अरज़ान नागवासवाला, रवि बिश्नोई, मनन हिंगराजिया (कप्तान), सिद्धार्थ देसाई, अभिषेक देसाई, उमंग कुमार, हेमंग पटेल, जयमीत पटेल, प्रियेश पटेल, रिंकेश वाघेला, विशाल जयसवाल.

हिमाचल प्रदेश: वैभव अरोड़ा, आर्यमान सिंह, अंकुश बैंस, इनेश महाजन, आकाश वशिष्ठ, मयंक डागर, अर्पित गुलेरिया, दिवेश शर्मा, निखिल गंगटा, सिद्धांत पुरोहित, रवि ठाकुर, मुकुल नेगी, विपिन शर्मा, एकांत सेन, अंकित कलसी, पुखराज मान.

हैदराबाद: तिलक वर्मा (कप्तान), राहुल सिंह, सीवी मिलिंद, तन्मय अग्रवाल, एम. अभिरथ रेड्डी, हिमातेजा, वरुण गौड़, तनय त्यागराजन, रोहित रायुडू, सरनु निशांत, पुन्नैया, अनिकेत रेड्डी, कार्तिकेय काक, अली काची डायमंड (विकेटकीपर), राहुल रादेश (विकेटकीपर) स्टैंडबाय: पी. नितीश रेड्डी, साई प्रगनय रेड्डी, रक्षण रेड्डी, नितेश कनाला, मिखिल जयसवाल.

जम्मू-कश्मीर: पारस डोगरा (कप्तान), अब्दुल समद, शुभम खजूरिया, क़मरान इकबाल, आबिद मुश्ताक, विवरांत शर्मा, रोहित शर्मा, उमरान मलिक, युद्धवीर सिंह, औकिब नबी, सुनील कुमार, लोन नासिर, मुजतबा यूसुफ, मुसैफ अजाज, साहिल लोत्रा, वंशज शर्मा, उमर नजीर मीर, कन्हैया वधावन, यावर हसन.

झारखंड: ईशान किशन (कप्तान), विराट सिंह, कुमार कुशाग्र, ऋषव राज, अनुकूल रॉय, सुशांत मिश्रा, मनीषी, शिखर मोहन, जतिन पांडे, साहिल राज, आर्यमन सेन, शुभम सिंह, आदित्य सिंह, कुमार सूरज, विकास कुमार, विकाश सिंह.

कर्नाटक: मयंक अग्रवाल (कप्तान), केवी अनीश, करुण नायर, निकिन जोस, कृष्णन श्रीजीत, रविचंद्रन स्मरण, श्रेयस गोपाल, अभिनव मनोहर, एम वेंकटेश, अभिलाष शेट्टी, विद्वथ कावेरप्पा, विजयकुमार विशक, कृतिक कृष्णा, मोहसिन खान, शिखर शेट्टी.

केरल: मोहम्मद अज़हरुद्दीन (कप्तान), बाबा अपराजित (उपकप्तान), संजू सैमसन, रोहन एस कुन्नुमल, वाथसल गोविंद शर्मा, अक्षय चंद्रन, सचिन बेबी, सलमान निज़ार, अंकित शर्मा, निधिश एमडी, बेसिल एनपी, एडेन एप्पल टॉम, अहमद इमरान, शॉन रोजर, अभिषेक पी नायर.

मध्य प्रदेश: रजत पाटीदार (कप्तान), हरप्रीत सिंह, वेंकटेश अय्यर, सारांश जैन, शुभम शर्मा, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, कुलदीप सेन, अधीर प्रताप सिंह, अनुभव अग्रवाल, यश दुबे, हर्ष गवली, हिमांशु मंत्री, आर्यन पांडे, सागर सोलंकी.

महाराष्ट्र: अंकित बावने (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, पृथ्वी शॉ, अर्शिन कुलकर्णी, सिद्धेश वीर, सौरभ नवाले (विकेटकीपर), मंदार भंडारी (विकेटकीपर), जलज सक्सेना, विक्की ओस्तवाल, रामकृष्ण घोष, मुकेश चौधरी, प्रदीप दाधे, हितेश वालुंज, सिद्धार्थ म्हात्रे, हर्षल केट, रजनीश गुरबानी.

मणिपुर: अल बाशिद मुहम्मद, जॉनसन सिंह, उलेन्याई ख्वायरकपम, एल किशन सिंघा, बिश्वोरजीत कोंथौजम, रोनाल्ड लोंगजम, मोहम्मद मुस्ताक, नाएश हुसैन, अमोम सिंह, किशन थोकचोम, लामाबम सिंह, रेक्स राजकुमार, कंगाबम प्रियोजित, फेइरोइजाम जोतिन, कर्णजीत युमनाम.

मेघालय: किशन लिंगदोह (कप्तान), आकाश चौधरी, कुश अग्रवाल, अर्पित भटेवरा, आर्यन बोरा, स्वास्तिक छेत्री, राहुल दलाल, बिजोन डे, अजय दुहान, जसकीरत सिंह सचदेवा, एरोन नोंग्रम, दिप्पू संगमा, चेंगकम संगमा, एरियन संगमा, बामनभा शांगप्लियांग.

मिजोरम: कोडांडा अजीत कार्तिक, केसी करियप्पा, जेहू एंडरसन, जी लालबियाकवेला, लालहरुइजेला, एफ लालमुआनजुआला, लालरेम्पुइया, मार्टी लालरिनह्लुआ, जोसेफ लालथनखुमा, लालहरूई राल्ते, साहिल रेजा, सुमित लामा, खियांग्ते वानरोतलिंगा, बॉबी जोथानसंगा.

मुंबई: शार्दुल ठाकुर (कप्तान), आयुष म्हात्रे, आकाश आनंद (विकेटकीपर), हार्दिक तामोरे (विकेटकीपर), सिद्धेश लाड, अजिंक्य रहाणे, सरफराज खान, शिवम दुबे, शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, तुषार देशपांडे, सिल्वेस्टर डिसूजा, इरफान उमैर, मुशीर खान, अखिल हेरवाडकर, रॉयस्टन डायस.

नागालैंड: चेतन बिस्ट, नज़ानथुंग मोझुई, रोंगसेन जोनाथन, इमलीवाती लेम्तुर, रोनित मोरे, तहमीद रहमान, दीप बोरा, हेम छेत्री, डेगा निश्चल, सेडेज़हली रुपेरो, युगांधर सिंह, विनो झिमोमी.

ओडिशा: सुभ्रांशु सेनापति, गोविंदा पोद्दार, स्वास्तिक सामल, अनिल परिदा, बादल बिस्वाल, संबित बराल, गौरव चौधरी, राजेश धूपर, संदीप पटनायक, राजेश मोहंती, सुनील राउल, सुमित शर्मा, आशीर्वाद स्वैन, तापस दास, तारणी सा.

पंजाब: अनमोलप्रीत सिंह, हरनूर सिंह, नमन धीर, प्रभसिमरन सिंह, रमनदीप सिंह, उदय सहारण, नेहल वढेरा, गुरनूर बराड़, रघु शर्मा, सलिल अरोड़ा, आयुष गोयल, हरजस सिंह, प्ररीत दत्ता, जसकरनवीर सिंह पॉल, कृष भगत.

रेलवे: प्रथम सिंह (कप्तान), सूरज आहूजा, विवेक सिंह, उपेन्द्र यादव, कर्ण शर्मा, अयान चौधरी, शिवम चौधरी, कुणाल यादव, भार्गव मेराई, मोहम्मद सैफ, आकाश पांडे, हिमांशु सांगवान, राहुल शर्मा, आदर्श सिंह, जुबैर अली.

राजस्थान: सुमित गोदारा, कार्तिक शर्मा, कुणाल सिंह राठौड़, अभिजीत तोमर, महिपाल लोमरोर (कप्तान), दीपक हुडा, मानव सुथार, खलील अहमद, कुकना अजय सिंह, आकाश सिंह, अशोक शर्मा, दीपक चाहर, राहुल चाहर, अंकित चौधरी, मुकुल चौधरी.

सौराष्ट्र: जयदेव उनादकट (कप्तान), हार्विक देसाई, तरंग गोहेल, अर्पित वासवदा, चिराग जानी, प्रेरक मांकड़, युवराजसिंह डोडिया, धर्मेंद्रसिंह जड़ेजा, चेतन सकारिया, पार्थ भुट, सम्मर गज्जर, अंश गोसाई, जय गोहिल, केविन जीवराजानी, हेतविक कोटक, अंकुर पंवार.

सिक्किम: अंकुर मलिक, गुरिंदर सिंह, क्रांति कुमार, ली योंग लेप्चा (कप्तान), अमित राजेरा, प्रणेश छेत्री, अरुण छेत्री, नीलेश लामिचाने, रॉबिन लिंबू, भीम लुइटेल, बिजय प्रसाद, के साई सात्विक, अन्वेश शर्मा, पलजोर तमांग, आशीष थापा.

तमिलनाडु: नारायण जगदीसन, प्रदोष रंजन पॉल, गुरुस्वामी अजितेश, सी आंद्रे सिद्दार्थ, बाबा इंद्रजीत, एम शाहरुख खान, विमल खुमार, आरएस अंबरीश, डीटी चंद्रशेखर, गुरजापनीत सिंह, संदीप वारियर, त्रिलोक नाग, सीवी अच्युथ, जेगनाथन हेमचुदेशन, पी विद्युत.

त्रिपुरा: बिक्रमकुमार दास, रजत डे, मणिशंकर मुरासिंघ (कप्तान), श्रीदाम पॉल, विजय शंकर, हनुमा विहारी, परवेज सुल्तान, शंकर पॉल, राणा दत्ता, अजय सरकार, स्वप्निल सिंह, अर्जुन देबनाथ, बिक्रमजीत देबनाथ, बाबुल डे, सुभम घोष, विकी साहा, अभिजीत सरकार, निरुपम सेन.

उत्तराखंड: प्रशांत चोपड़ा, भूपेन लालवानी, युवराज चौधरी, मयंक मिश्रा, अभय नेगी, राजन कुमार, जगदीश सुचित, कुणाल चंदेला, आरव महाजन, अवनीश सुधा, देवेंद्र सिंह बोरा, शाश्वत डंगवाल, जगमोहन नगरकोटी, हर्ष पटवाल, सागर रावत, सौरभ रावत, आंजनेय सूर्यवंशी.

उत्तर प्रदेश: आर्यन जुयाल, अभिषेक गोस्वामी, प्रियम गर्ग, माधव कौशिक, रिंकू सिंह, करण शर्मा (कप्तान), आकिब खान, विप्रज निगम, शिवम मावी, आदित्य शर्मा, आराध्य यादव, वैभव चौधरी, कुणाल त्यागी, शिवम शर्मा, सिद्धार्थ यादव, प्रशांत वीर, विजय कुमार.

विदर्भ: अक्षय वाडकर (कप्तान), यश राठौड़, दानिश मालेवार, अमन मोखड़े, रविकुमार समर्थ, ध्रुव शौरी, नचिकेत भुटे, हर्ष दुबे, पार्थ रेखाडे, अथर्व तायडे, प्रफुल्ल हिंगे, अक्षय कर्णेवार, दर्शन नालकंडे, आदित्य ठाकरे, यश ठाकुर, शिवम देशमुख, यश कदम.

ये भी पढ़ें- मम्मी की साइकिल से लेकर IPL स्टार तक… अर्शदीप सिंह ने अपने ‘कोच’ को लेकर किया बड़ा खुलासा

HISTORY

Written By

Sanjeet Kumar


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.