IPL से संन्यास के बाद इस लीग में नजर आ सकते हैं रविचंद्रन अश्विन, MI और नाइट राइडर्स पर होगी नजरें!
Ravichandran Ashwin: संन्यास के बाद रविचंद्रन अश्विन इस बड़ी टी20 लीग में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। जहां पर किंग खान और नीता अंबानी की टीम की नजरें इस दिग्गज भारतीय खिलाड़ी पर टिकी होंगी।

Ravichandran Ashwin: चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने 27 अगस्त को आईपीएल से भी संन्यास का ऐलान किया था। संन्यास के ऐलान के साथ ही अश्विन ने साफ कर दिया था कि वो अब विदेशी लीग में खेलना चाहते हैं। इस बीच अश्विन के भविष्य से जुड़ी कई बड़े खबरें आ रही है। संन्यास के बाद अश्विन इस बड़ी टी20 लीग में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। जहां पर किंग खान और नीता अंबानी की टीम की नजरें इस दिग्गज भारतीय खिलाड़ी पर टिकी होंगी।
रविचंद्रन अश्विन इस लीग में आ सकते हैं नजर
क्रिकबज की रिपोर्टस के अनुसार दिग्गज रविचंद्रन अश्विन दुबई की टी20 लीग में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। अश्विन इस लीग के लिए ऑक्शन में अपना नाम डालने के बारे में सोच रहे हैं। हालांकि इसके लिए उन्होंने फ्रेंचाइजियों से बात करना शुरू कर दिया है। इस लीग में एमआई एमिरेट्स, गल्फ जायंट्स, अबू धाबी नाइट राइडर्स, शारजाह वॉरियर्स, दुबई कैपिटल्स और डेजर्ट वाइपर्स की टीम शामिल हैं। जिसमें से एमआई एमिरेट्स और अबू धाबी नाइट राइडर्स की टीम अश्विन को अपने साथ जोड़ने का पूरा प्रयास कर सकती है। भारतीय दिग्गज के जुड़ने से टीम की ब्रांड वैल्यू भी बढ़ेगी।
🚨 ASHWIN TO ILT20 🚨
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 31, 2025
– Ashwin will be part of the ILT20 Auction for the upcoming season, A historic move. [Cricbuzz] pic.twitter.com/c9kS9t5XgS
अश्विन 2 और लीग में ले सकते हैं हिस्सा
दुबई टी20 लीग के अलावा रविचंद्रन अश्विन साउथ अफ्रीका टी20 में भी हिस्सा ले सकती हैं। इसके अलावा मेजर लीग क्रिकेट में भी अश्विन हिस्सा ले सकते हैं। इन दोनों टूर्नामेंट में चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइजी भी खेलती है, जिसके कारण ही अश्विन जोबर्ग सुपर किंग्स और टेक्सास सुपर किंग्स का हिस्सा बन सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अश्विन द हंड्रेड में भी खेल सकते हैं। रविंचद्रन ने साफ कर दिया है कि वो खिलाड़ी के साथ ही साथ मेंटर की भूमिका भी निभाने को अब पूरी तरह से तैयार हैं।
ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025 से पहले टीम इंडिया को मिली बड़ी खुशखबरी, 7 स्टार खिलाड़ियों की आई फिटनेस अपडेट!