सेना देशों में रवींद्र जडेजा का कोई जवाब नहीं, धोनी-पंत से भी हैं बेहतर, आंकड़े देख हो जाएंगे हैरान
IND vs ENG: स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा एक मामले में दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी और स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत से आगे निकल गए हैं। इसके अलावा महान कपिल देव से भी बेहतर रिकॉर्ड अब जडेजा का नजर आ रहा है।

IND vs ENG: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की जगह पर सवाल उठ रहे थे। जिसको चुप कराते हुए उन्होंने बर्मिंघम टेस्ट मैच में 89 रनों की बेहद शानदार पारी खेली। जिसके कारण ही वो कई दिग्गज खिलाड़ियों से भी आगे निकल गए हैं। स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा एक मामले में दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी और स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत से आगे निकल गए हैं। इसके अलावा महान कपिल देव से भी बेहतर रिकॉर्ड अब जडेजा का नजर आ रहा है।
Batting Average – 35.3
Bowling Average – 24.61
Ravindra Jadeja – Once in a Life time Cricketer in Tests for India. 🇮🇳 pic.twitter.com/wI6W1QtY86---Advertisement---— Johns. (@CricCrazyJohns) July 4, 2025
रवींद्र जडेजा का पंत-धोनी से बेहतर रिकॉर्ड
बर्मिंघम टेस्ट मैच में बल्ले से चमके रवींद्र जडेजा अब सेना देशों में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। सेना देशों में नंबर 6 या उससे नीचे वाले नंबर पर खेलते हुए रवींद्र जडेजा ने 31.49 की औसत से 42 पारियों में 1165 रन बनाए हैं। रवींद्र जडेजा का औसत दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी, ऋषभ पंत और कपिल देव से भी बेहतर है। धोनी ने 60 पारियों में 31.47 की औसत से 1731 रन बनाए हैं। जबकि कपिल देव ने 51 पारियों में 25.57 की औसत से 1253 रन बनाए हैं। फिलहाल नंबर 5 पर बल्लेबाजी कर रहे पंत ने सेना देशों में नंबर 6 पर 36 पारियां खेली हैं। जिसमें उन्होंने 31.32 की औसत से 1065 रन जोड़े हैं।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: शुभमन गिल का जल्द हो सकता है प्रमोशन, विराट के बाद अब रोहित को कर सकते हैं रिप्लेस!
जडेजा गेंद और बल्ले दोनों से हैं सुपरस्टार
दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने टीम इंडिया के लिए टेस्ट फॉर्मेट में 82 मैच खेले हैं। जडेजा ने 121 पारियों में 35.3 की औसत से 3495 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 23 अर्धशतक और 4 शतक भी जड़े हैं। गेंद के साथ जड्डू ने 24.61 की औसत से 324 विकेट भी झटके हैं। इस दौरान उन्होंने 15 बार 5 विकेट हॉल तो वहीं 3 बार 10 विकेट हॉल भी लिया है। जडेजा ने वनडे फॉर्मेट में 204 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 32.63 की औसत से 2806 रन बनाए। वहीं गेंद के साथ भी 35.41 की औसत से 231 विकेट हासिल किए हैं। टी20आई में जडेजा ने 74 मैच खेले हैं।
ये भी पढ़ें: साल 2025 में अब सिर्फ 6 मैच ही खेलेंगे सुपरस्टार विराट-रोहित! नोट कर लीजिए तारीख