---Advertisement---

कितने करोड़ों में होगी RCB की डील? ये 5 अरबपति फ्रेंचाइजी को खरीदने की रेस में सबसे आगे

RCB Open for Sale: इस साल आईपीएल का खिताब जीतने वाली आरसीबी अब बिकने की कगार पर पहुंच चुकी है. कई बड़े-बड़े नाम इस टीम को खरीदने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं तो ऐसे में डील करोड़ों में ही गोने वाली है.

Edited By : Nikhil Shukla |
Share :
RCB

RCB Open for Sale: आईपीएल 2025 में आरसीबी ने 17 साल का इंतजार खत्म करते हुए रजत पाटीदार की कप्तानी में खिताब अपने नाम किया. खिताब जीतने के बाद फैंस और फ्रेंचाइजी जश्न में डूबी हुई थी लेकिन एक दर्दनाक हादसे ने फ्रेंचाइजी की खुशियां पल भर में दुखों में तब्दील हो गई थीं. नौबत यहां तक पहुंच चुकी है कि अब फ्रेंचाइजी जल्द ही बिकने वाली है. टीम के मालिक डियाजियो की तरफ से इसको लेकर कदम आगे बढ़ा दिए गए हैं और आशंका है कि 31 मार्च 2026 तक डील फाइनल भी हो जाए. सामने आ रही रिपोर्ट के अनुसार इस बात की जानकारी डियाजियो की तरफ से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को दी गई है. 

फ्रेंचाइजी को खरीदने की रेस में 5 बड़े ग्रुप सामने आ रहे हैं. इस लिस्ट में सबसे पहला नाम अडानी ग्रुप का है. इसके अलावा यूएस की एक प्राइवेट इन्वेस्टमेंट कंपनी, JSW ग्रुप, सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के अदार पूनावाला और देवयानी इंटरनेशनल ग्रुप के रवि जयपुरिया भी दांव खेलते हुए नजर आ सकते हैं. 

---Advertisement---

पूरी डिटेल के लिए वीडियो देखें…

ये भी पढ़िए- BBL 2025: नए सीजन में बदल जाएगा ये नियम, स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे दर्शकों की हो गई बल्ले-बल्ले

---Advertisement---


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.