---Advertisement---

Rising Stars 2025 में वैभव सूर्यवंशी के बल्ले की धूम, इन 3 मामलों में हर किसी को छोड़ा पीछे

Rising Stars 2025: 14 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने टूर्नामेंट में धमाल मचा दिया है. वो हर मैच में कमाल की पारी खेल रहे हैं और साथी खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते जा रहे हैं.

Edited By : Nikhil Shukla |
Share :
Vaibhav Suryavanshi

Rising Stars 2025: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025 के टूर्नामेंट में इंडिया ए की टीम ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. इस टूर्नामेंट में 14 साल के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर गरज रहा है. वो इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर के बल्लेबाज हैं. वैभव ने यूएई के खिलाफ खेले पहले मुकाबले में 144 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी. इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ भी उनका बल्ला गरजा था, जिसमें उन्होंने 45 रन बनाए थे. 

इस टूर्नामेंट में वैभव का स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा है. उन्होंने टूर्नामेंट में 242 की स्ट्राइक रेट से रनों की बारिश की है. इसी के साथ वो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने खेले 3 मैचों में 18 छक्के जड़े हैं. बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले ,सेमीफाइनल मैच में भी उनके पास एक बड़ी पारी खेलने का मौका होगा.

---Advertisement---

पूरी डिटेल के लिए वीडियो देखें…

ये भी पढ़िए- नो हैंडशेक कॉन्ट्रोवर्सी पर फिर छिड़ा विवाद, पाक खिलाड़ी से हाथ मिला फंसे हरभजन सिंह, सोशल मीडिया पर फैंस ने घेरा

---Advertisement---


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.