---Advertisement---

 
क्रिकेट

IND vs NZ: न्यूजीलैंड को धराशयी कर रोहित शर्मा ने तोड़ा कपिल देव का बड़ा रिकॉर्ड, बने ऐसा करने वाले पहले कप्तान

Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने 2 मार्च को न्यूजीलैंड को हराकर कपिल देव और सौरव गांगुली का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब वह एक मामले में सबसे सफल भारतीय कप्तान बन गए हैं।

Rohit Sharma: रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शानदार प्रदर्शन कर रही है। अब तक खेले गए 3 मैचों में भारत ने बेहतरीन खेल दिखाया है और सभी मैचों को अपने नाम भी किया है। 2 मार्च को खेले गए मुकाबले में रोहित की सेना ने न्यूजीलैंड को 44 रनों से धूल चटाई। इसके साथ ही रोहित शर्मा ने कपिल देव का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया।

रोहित की शानदार कप्तानी

रोहित शर्मा आईसीसी इवेंट में शानदार कप्तानी करते हैं। आंकड़े इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं। रोहित की कप्तानी में भारत ने टी-20 विश्व कप 2022 सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई थी। इसके अलावा उन्होंने भारत को वनडे विश्व कप 2023 फाइनल में भी पहुंचाया। हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने भारत को खिताबी मुकाबले में हरा दिया था। इसके अलावा टी-20 विश्व कप 2024 में रोहित ने भारत को चैंपियन बनाया। अब चैंपियंस ट्रॉफी में भी हिटमैन अपनी बेहतरीन कप्तानी का परिचय पेश कर रहे हैं। भारत ने इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच के लिए अपनी जगह बना ली है।

---Advertisement---

हिटमैन ने तोड़ा कपिल देव का बड़ा रिकॉर्ड

रोहित शर्मा आईसीसी टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तान बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में कपिल देव को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने कीवी टीम के खिलाफ 2 मैच जीते थे, रोहित अब 3 जीत के साथ इस फेहरिस्त में शामिल हो गए हैं। वहीं तीसरे नंबर पर सौरव गांगुली हैं, जिन्होंने 1 मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ जीता है। कपिल देव ने 1987 में खेले गए विश्व कप में 2 बार न्यूजीलैंड को हराया था। इसके अलावा सौरव गांगुली ने साल 2003 में न्यूजीलैंड को शिकस्त दी थी।

ICC टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले भारतीय कप्तान

3 बार – रोहित शर्मा*
2 बार – कपिल देव
1 बार – सौरव गांगुली

---Advertisement---

HISTORY

Written By

Alsaba


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.