IND vs PAK Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में 23 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में महामुकाबला खेला जाना है. दुनिया भर के क्रिकेट फैंस इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हर बार की तरह इस मैच में भी दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर होने की उम्मीद है.
इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले एक दिलचस्प रिकॉर्ड सामने आया है, जो पाकिस्तान टीम की टेंशन बढ़ा देगी. दरअसल, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अकेले ही पाकिस्तान की चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की पूरी टीम पर भारी पड़ रहे हैं. आंकड़ों के मुताबिक, रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट के इतिहास में जितने छक्के लगाए हैं, वह पाकिस्तान की पूरी टीम के संयुक्त छक्कों की संख्या से भी ज्यादा हैं.
पाकिस्तान की पूरी टीम पर भारी अकेले रोहित शर्मा
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में गिना जाता है. हिटमैन जब भी मैदान पर आते हैं, तो गेंदबाजों की हालत खराब कर देते हैं. खासकर जब बात छक्के लगाने की आती है, तो रोहित का नाम क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन हिटर्स में लिया जाता है.
अकेले रोहित शर्मा ने पाकिस्तान की चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की पूरी टीम के खिलाड़ियों की तुलना में ज्यादा छक्के जड़े हैं. रोहित शर्मा अपने वनडे करियर में अब तक कुल 338 छक्के लगा चुके हैं, जबकि पाकिस्तान की पूरी चैंपियंस ट्रॉफी टीम के खिलाड़ियों ने अब तक 258 छक्के लगाए हैं.
🚨 THE ELEGANCE, THE BEAUTY, THE CLASS, THE SKILL, THE GREATNESS.
— Vishal. (@SPORTYVISHAL) February 9, 2025
ROHIT SHARMA – THE GREATEST SIX HITTER EVER 🐐❤️.pic.twitter.com/WDLL2r6ket
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान का स्क्वॉड और उनके छक्के
खिलाड़ी का नाम | कुल छक्के |
---|---|
मोहम्मद रिजवान (कप्तान) | 33 |
फखर जमान | 79 |
बाबर आजम | 63 |
कामरान गुलाम | 9 |
सऊद शकील | 1 |
तैय्यब ताहिर | 3 |
फहीम अशरफ | 7 |
खुशदिल शाह | 18 |
आगा सलमान (उप-कप्तान) | 20 |
उस्मान खान | 0 |
अबरार अहमद | 0 |
हारिस रऊफ | 8 |
मोहम्मद हसनैन | 1 |
नसीम शाह | 6 |
शाहीन शाह अफरीदी | 10 |
रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास
रोहित शर्मा के पास आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में इतिहास रचने का बड़ा मौका है. रोहित अब तक 268 मैचों की 260 वनडे पारियों में 338 छक्के लगा चुके हैं. अगर वह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में 12 छक्के और लगा लेते हैं, तो वह 300 पारियों के अंदर 350 छक्के पूरे करने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बन जाएंगे. यदि रोहित इस टूर्नामेंट में 14 छक्के लगा लेते हैं, तो वह वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन सकते हैं. फिलहाल, यह रिकॉर्ड शाहिद अफरीदी (369 पारियों में 351 छक्के) के नाम है.
इसके अलावा, अगर रोहित शर्मा इस टूर्नामेंट में 10 से ज्यादा छक्के लगाते हैं, तो वह चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. फिलहाल, यह रिकॉर्ड सौरव गांगुली के नाम है, जिन्होंने 11 पारियों में 17 छक्के लगाए थे. दूसरे स्थान पर क्रिस गेल (15 छक्के) और तीसरे स्थान पर इयोन मोर्गन (14 छक्के) हैं.
ये भी पढ़ें- IND vs BAN: टीम इंडिया के लिए खतरा! ये 5 बांग्लादेशी खिलाड़ी अकेले पलट सकते हैं पूरा मैच