महिला क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ, स्मृति मंधाना का ऐतिहासिक कारनामा, 28 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर
टीम इंडिया की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने विश्व क्रिकेट के इतिहास में एक बड़ा कारनामा कर दिया है. वो महिला क्रिकेट में ऐसा कमाल करने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप 2025 के मुकाबले में ये ऐतिहासिक कारनामा किया है. पढ़िए पूरी खबर

Women World Cup 2025: महिला विश्व कप 2025 में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहम मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में टीम इंडिया की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने 28 साल पुराने विश्व रिकॉर्ड को तोड़ते हुए एक ऐसा अद्भुत कमाल किया जो कि आज से पहले महिला क्रिकेट इतिहास में कोई भी नहीं कर पाया था.
स्मृति मंधाना महिला क्रिकेट इतिहास के एक कैलेंडर ईयर में एक हजार से ज्यादा रन बनाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में ये उपलब्धि हासिल की है. साल 2025 में उन्होंने अभी तक खेली 18 पारियों में ही ये कमाल कर दिखाया है और अभी उनको इस साल में कई और मुकाबले खेलने हैं.
Not just timing, pure power too! 💪@mandhana_smriti lofts one over long-on for a classy six to kick things off in style! 🤩
— Star Sports (@StarSportsIndia) October 12, 2025
Catch the LIVE action ➡https://t.co/qAoZd44TEs#CWC25 👉 #INDvAUS | LIVE NOW on Star Sports & JioHotstar! pic.twitter.com/UMpk9hVkIV
कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज
महिला क्रिकेट के इतिहास में आजतक कोई भी बल्लेबाज एक कैलेंडर ईयर में एक हजार रन नहीं बना पाया था. इससे पहले एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क के नाम था. साल 1997 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 970 रन बनाए थे. यहां देखिए कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की पूरी लिस्ट…
स्थान | खिलाड़ी का नाम | देश | वर्ष | रन |
---|---|---|---|---|
1 | स्मृति मंधाना | भारत | 2025 | 1008 |
2 | बेलिंडा क्लार्क | ऑस्ट्रेलिया | 1997 | 970 |
3 | लॉरा वूलवार्ट | दक्षिण अफ्रीका | 2022 | 882 |
4 | डेबी हॉकेली | न्यूज़ीलैंड | 1997 | 880 |
5 | एमी सैटरथवेट | न्यूज़ीलैंड | 2016 | 853 |
जड़ चुकी हैं 13 वनडे शतक
स्मृति मंधाना इस साल बल्ले से कमाल की लय में नजर आ रही हैं. उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए वनडे क्रिकेट में 13 शतक पूरे कर लिए हैं. किसी भी महिला भारतीय क्रिकेटर ने आजतक इतने शतक नहीं लगाए हैं. उन्होंने भारत के लिए खेले 11 वनडे मैचों में 47.06 की शानदार औसत के साथ 4942 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 13 शतकों के साथ-साथ 32 अर्धशतक भी जड़े हैं.