T20 World Cup 2026: साल 2026 में भारत और श्रीलंका की मेजबानी में टी20 विश्व कप का आयोजन होना है. इस बार टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं और सभी टीमों को 4 ग्रुप में बांटा जाएगा. 20 टीमों के बीच कुल 55 मैचों का घमासान होगा. क्रिकबज के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार भारत और पाकिस्तान को एक बार फिर से एक ही ग्रुप में रखा जाएगा. पाकिस्तान की टीम सभी मैच श्रीलंका में खेलेगी.
पाकिस्तान अगर फाइनल में नहीं पहुंचती है तो अहमदाबाद में टूर्नामेंट का आखिरी मैच खेला जाएगा. सामने आ रही जानकारी के अनुसार भारत अपने अभियान की शुरुआत 8 फरवरी को यूएसए के खिलाफ करती हुई नजर आने वाली है. टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच का हाईवोल्टेज मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा.
पूरी डिटेल के लिए वीडियो देखें…