Asia Cup 2025 के लिए टीम इंडिया की जर्सी हुई लांच, जानें पहले से कितनी बदली Jersey?
Asia Cup 2025: बीसीसीआई ने एसीसी एशिया कप 2025 के लिए अपनी जर्सी लांच कर दी है। जिसमें पहले के मुकाबले कुछ बदलाव नजर आ रहे हैं। टीम इंडिया एशिया कप 2025 के दौरान बिना मुख्य जर्सी स्पॉन्सर के ही खेलने वाली है।

Asia Cup 2025: एसीसी एशिया कप 2025 से पहले उस समय टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा जब मुख्य स्पॉन्सर Dream11 के साथ रिश्ता खत्म हो गया। भारतीय टीम फिलहाल एक नए जर्सी स्पॉन्सर की तलाश कर रही है। इस बीच बीसीसीआई ने एसीसी एशिया कप 2025 के लिए अपनी जर्सी लांच कर दी है। जिसमें पहले के मुकाबले कुछ बदलाव नजर आ रहे हैं। टीम इंडिया एशिया कप 2025 के दौरान बिना मुख्य जर्सी स्पॉन्सर के ही खेलने वाली है।
टीम इंडिया की जर्सी हुई लांच
सोशल मीडिया पर शिवम दुबे की एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें वो एशिया कप 2025 की जर्सी पहने हुए नजर आ रहे हैं। टीम इंडिया की ये जर्सी टी20 विश्व कप 2024 से बहुत मिलती-जुलती नजर आ रही है। हालांकि पिछली बार बाजू पर ड्रीम 11 लिखा हुआ नजर आ रहा था। इस बार ऐसा नहीं रहने वाला है। हालांकि एडिडास दूसरे बाजू पर अभी भी लिखा हुआ है। कॉलर अभी भी तिरंगा नजर आ रहा है। Dream11 के अलावा जर्सी पर कोई और बदलाव नहीं किया है। इस इवेंट के बाद बीसीसीआई भारतीय टीम के लिए नए मुख्य स्पॉन्सर का नाम फाइनल कर सकती है।
🚨 THE ASIA CUP JERSEY OF TEAM INDIA 🚨 🇮🇳 pic.twitter.com/UVuIHEu5C9
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 6, 2025
ट्रॉफी डिफेंड करने के लिए पूरी तरह से तैयार है टीम इंडिया
एशिया कप 2023 में टीम इंडिया ने धमाकेदार जीत दर्ज की थी। जिसके बाद इस बार टीम ट्रॉफी डिफेंड करने के लिए मैदान पर उतरने वाली है। एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया दुबई पहुंच कर अपनी तैयारी भी शुरू कर चुकी है। भारत अब अपना मुकाबला 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेलने उतरेगी। वहीं दूसरा मुकाबला 14 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेला जाएगा। लीग स्टेज में टीम इंडिया अपना तीसरा मुकाबला ओमान के खिलाफ 19 सितंबर को खेलेगी।
ये भी पढ़ें: ऋतुराज गायकवाड़ के साथ फिर हुई नाइंसाफी? धमाकेदार शतक के बाद भी हो गए इंग्रोर