---Advertisement---

WTC Final के लिए मुश्किल हुई भारत की राह, पाकिस्तान से भी पीछे हो गई टीम इंडिया

WTC Final: साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के बाद WTC प्वाइंट्स टेबल में टीम इंडिया का हालत और भी ज्यादा खराब हो गई है. टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए क्या समीकरण बन रहे हैं, आइए आपको भी बताते हैं.

Edited By : Nikhil Shukla |
Share :
Team India

WTC Final: टीम इंडिया को गुवाहाटी टेस्ट में हार के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की रेस में बड़ा नुकसान हुआ है. टीम इंडिया इस हार के बाद WTC प्वाइंट्स टेबल में नीचे लुढ़क गई है. टीम इंडिया अब 9 मैचों में 4 जीत और 4 हार के साथ 5वें पायदान पर है. पाकिस्तान की टीम बिना कुछ करे ही प्वाइंट्स टेबल में टीम इंडिया से ऊपर पहुंच गई है. टीम इंडिया के पास 52 अंक हैं तो वहीं पाकिस्तान के अंक तो 12 ही है लेकिन जीत प्रतिशत के मामले में वो भारत से आगे हैं. टीम इंडिया को अगर फाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो बचे हुए 9 मैचों में से टीम को कम से कम 7 मैचों में जीत दर्ज करनी होगी नहीं तो इस बार भी टीम का फाइनल खेलने का सपना अधूरा ही रह जाएगा. साउथ अफ्रीका को भारत में खेले 2 मैचों में जीत का जबरदस्त फायदा हुआ है. टीम 4 मैचों में 3 जीत के साथ सीधे दूसरे पायदान पर पहुंच गई है. 

पूरी डिटेल के लिए वीडियो देखें…

---Advertisement---

ये भी पढ़िए- 12 चौके-10 छक्के, CSK के इस खिलाड़ी ने सिर्फ 31 गेंदों में शतक ठोक बना डाला ये वर्ल्ड रिकॉर्ड


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.