Women’s ODI World Cup 2025: टीम इंडिया के क्रिकेट फैंस के लिए इस साल मजा दोगुना रहेगा. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने इसी साल की शुरुआत में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था. अब एक बार फिर से टीम के भारतीय टीम के पास आईसीसी ट्रॉफी जीतने का मौका होगा. इस बार बारी महिला क्रिकेट टीम की है. भारत और श्रीलंका में आईसीसी महिला वनडे विश्व कप का आयोजन किया जा रहा है. इसकी शुरुआत 30 सितंबर से भारत और श्रीलंका के बीच मैच से होगी. टूर्नामेंट में एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा. आइए आपको भी बताते हैं कि कब और कहां होगा ये मैच.
The countdown begins ⏳
The full schedule for the ICC Women’s Cricket World Cup 2025 is out 🗓
Full details ➡ https://t.co/lPlTaGmtat pic.twitter.com/JOsl2lQYpy---Advertisement---— ICC (@ICC) June 16, 2025
भारत-पाकिस्तान के बीच कहां होगा मैच?
चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए विवाद के चलते टीम इंडिया ने अपने सभी मुकाबले दुबई में खेले थे. इसी तरह महिला वनडे विश्व कप का आयोजन भी हाइब्रिड मॉडल के तहत किया जा रहा है. पाकिस्तान टीम अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में खेलेगी. भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 5 अक्टूबर को कोलंबो के मैदान पर खेला जाएगा.
खिताब का सूखा खत्म करने उतरेगी टीम इंडिया
महिला टीम इंडिया ने अभी तक एक बार भी विश्व कप का खिताब नहीं जीता है. इस बार भारतीय महिलाओं को घर में ही विश्व कप खेलने का मौका मिल रहा है. महिला वनडे विश्व कप के इतिहास में भारतीय टीम केवल 2 बार ही फाइनल तक पहुंची है. एक बार ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा और आखिरी बार साल 2017 में इंग्लैंड से हार झेलनी पड़ी.
टीम इंडिया का विश्व कप का शेड्यूल
दिनांक | मुकाबला | स्थान |
---|---|---|
30 सितंबर | भारत बनाम श्रीलंका | बेंगलुरु |
5 अक्टूबर | भारत बनाम पाकिस्तान | कोलंबो |
9 अक्टूबर | भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका | विशाखापत्तनम |
12 अक्टूबर | भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया | विशाखापत्तनम |
19 अक्टूबर | भारत बनाम इंग्लैंड | इंदौर |
23 अक्टूबर | भारत बनाम न्यूजीलैंड | गुवाहाटी |
26 अक्टूबर | भारत बनाम बांग्लादेश | बेंगलुरु |
29 अक्टूबर को पहला सेमीफाइनल और 30 अक्टूबर को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा. इसके बाद पाइनल का मैच 2 नवंबर को खेला जाएगा. अगर पाकिस्तान फाइनल में नहीं पहुंचती है तो ये मैच बेंगलुरू में खेला जाएगा.
ये भी पढ़िए- WTC 2025-27 चक्र में आया नया ट्विस्ट, ICC ने बदल दिया ये नियम