Women’s World Cup 2025: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक टूर्नामेंट के तारीख और वेन्यू पर फैसला हो चुका है. इस बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट की शुरुआत 30 सितंबर से होगी, जिसमें भारत अपना पहला मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगा. वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-प्रोफाइल मुकाबला 5 अक्टूबर को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आयोजित होगा, जो एक न्यूट्रल वेन्यू है.
भारत का तीसरा लीग मैच 26 अक्टूबर को बेंगलुरु में बांग्लादेश के खिलाफ होगा. बीसीसीआई और पीसीबी के बीच हुए हाइब्रिड मॉडल के तहत पाकिस्तान अपने सभी मुकाबले कोलंबो में खेलेगा.
ऑस्ट्रेलिया और अन्य टीमों का शेड्यूल
पिछली बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया अपने अभियान की शुरुआत 1 अक्टूबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगी. इसके बाद वह 8 अक्टूबर को कोलंबो में पाकिस्तान और 22 अक्टूबर को इंदौर में इंग्लैंड से भिड़ेगी. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का यह मुकाबला पिछली बार के फाइनल का रीमैच भी होगा.
कोलंबो में खेले जाएंगे पाकिस्तान के सभी मैच
2 अक्टूबर: बनाम बांग्लादेश
5 अक्टूबर: बनाम भारत
15 अक्टूबर: बनाम इंग्लैंड
18 अक्टूबर: बनाम न्यूजीलैंड
21 अक्टूबर: बनाम साउथ अफ्रीका
24 अक्टूबर: बनाम श्रीलंका
सेमीफाइनल और फाइनल का शेड्यूल
टूर्नामेंट में कुल 28 लीग मैच खेले जाएंगे, जिसके बाद तीन नॉकआउट मुकाबले होंगे. पहला सेमीफाइनल 29 अक्टूबर को गुवाहाटी में होगा, लेकिन यदि पाकिस्तान इसमें जगह बनाता है तो यह मैच कोलंबो में स्थानांतरित किया जाएगा. दूसरा सेमीफाइनल 30 अक्टूबर को बेंगलुरु में होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 2 नवंबर को बेंगलुरु या कोलंबो में खेला जाएगा.
2025 महिला वनडे वर्ल्ड कप का संभावित शेड्यूल
दिन / तारीख | मुकाबला | स्थान | समय |
---|---|---|---|
मंगलवार, 30 सितंबर | भारत vs श्रीलंका | बेंगलुरु | 3 बजे |
बुधवार, 1 अक्टूबर | ऑस्ट्रेलिया vs न्यूज़ीलैंड | इंदौर | 3 बजे |
गुरुवार, 2 अक्टूबर | बांग्लादेश vs पाकिस्तान | कोलंबो | 3 बजे |
शुक्रवार, 3 अक्टूबर | इंग्लैंड vs साउथ अफ्रीका | बेंगलुरु | 3 बजे |
शनिवार, 4 अक्टूबर | ऑस्ट्रेलिया vs श्रीलंका | कोलंबो | 3 बजे |
रविवार, 5 अक्टूबर | भारत vs पाकिस्तान | कोलंबो | 3 बजे |
सोमवार, 6 अक्टूबर | न्यूज़ीलैंड vs साउथ अफ्रीका | इंदौर | 3 बजे |
मंगलवार, 7 अक्टूबर | इंग्लैंड vs बांग्लादेश | गुवाहाटी | 3 बजे |
बुधवार, 8 अक्टूबर | ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तान | कोलंबो | 3 बजे |
गुरुवार, 9 अक्टूबर | भारत vs साउथ अफ्रीका | विशाखापट्टनम | 3 बजे |
शुक्रवार, 10 अक्टूबर | न्यूज़ीलैंड vs बांग्लादेश | विशाखापट्टनम | 3 बजे |
शनिवार, 11 अक्टूबर | इंग्लैंड vs श्रीलंका | गुवाहाटी | 3 बजे |
रविवार, 12 अक्टूबर | भारत vs ऑस्ट्रेलिया | विशाखापट्टनम | 3 बजे |
सोमवार, 13 अक्टूबर | साउथ अफ्रीका vs बांग्लादेश | विशाखापट्टनम | 3 बजे |
मंगलवार, 14 अक्टूबर | न्यूज़ीलैंड vs श्रीलंका | कोलंबो | 3 बजे |
बुधवार, 15 अक्टूबर | इंग्लैंड vs पाकिस्तान | कोलंबो | 3 बजे |
गुरुवार, 16 अक्टूबर | ऑस्ट्रेलिया vs बांग्लादेश | विशाखापट्टनम | 3 बजे |
शुक्रवार, 17 अक्टूबर | साउथ अफ्रीका vs श्रीलंका | कोलंबो | 3 बजे |
शनिवार, 18 अक्टूबर | न्यूज़ीलैंड vs पाकिस्तान | कोलंबो | 3 बजे |
रविवार, 19 अक्टूबर | भारत vs इंग्लैंड | इंदौर | 3 बजे |
सोमवार, 20 अक्टूबर | श्रीलंका vs बांग्लादेश | कोलंबो | 3 बजे |
मंगलवार, 21 अक्टूबर | साउथ अफ्रीका vs पाकिस्तान | कोलंबो | 3 बजे |
बुधवार, 22 अक्टूबर | ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड | इंदौर | 3 बजे |
गुरुवार, 23 अक्टूबर | भारत vs न्यूज़ीलैंड | गुवाहाटी | 3 बजे |
शुक्रवार, 24 अक्टूबर | पाकिस्तान vs श्रीलंका | कोलंबो | 3 बजे |
शनिवार, 25 अक्टूबर | ऑस्ट्रेलिया vs श्रीलंका | इंदौर | 3 बजे |
रविवार, 26 अक्टूबर | इंग्लैंड vs न्यूज़ीलैंड | गुवाहाटी | 3 बजे |
रविवार, 26 अक्टूबर | भारत vs बांग्लादेश | बेंगलुरु | 3 बजे |
बुधवार, 29 अक्टूबर | सेमीफाइनल 1 (स्थल तय होना बाकी) | गुवाहाटी/कोलंबो | 3 बजे |
गुरुवार, 30 अक्टूबर | सेमीफाइनल 2 (स्थल तय होना बाकी) | बेंगलुरु | 3 बजे |
रविवार, 2 नवंबर | फ़ाइनल (स्थल तय होना बाकी) | कोलंबो/बेंगलुरु | 3 बजे |
ये भी पढ़ें:- MLC 2025: सुपर किंग्स के लिए चमके नूर अहमद, शानदार गेंदबाजी से दिलाई जोरदार जीत