WPL 2025 Live Streaming: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 के तीसरे सीजन का आगाज 14 फरवरी से होने जा रहा है. इस टूर्नामेंट में कुल 5 टीमें हिस्सा लेंगी. पहली बार WPL के मुकाबले चार अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे. टूर्नामेंट के शुरुआती 6 मैच वडोदरा के VCA स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे, जबकि अगले 8 मैच बेंगलुरु में खेले जाएंगे. इसके बाद लखनऊ और मुंबई में 4-4 मुकाबले खेले जाएंगे.
WPL 2025 का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात जायंट्स (GG) के बीच होगा. यह रोमांचक मैच 14 फरवरी को वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमें जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेंगी. तो चलिए आपको महिला प्रीमियर लीग 2025 के शेड्यूल से लेकर लाइव स्ट्रीमिंग तक की पूरी जानकारी देते हैं.
WPL 2025 की टीमें
1. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
2. मुंबई इंडियंस
3. गुजरात जायंट्स
4. यूपी वॉरियर्स
5. दिल्ली कैपिटल्स
WPL 2025 के मैच कब शुरू होंगे?
महिला प्रीमियर लीग 2025 के सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे.
WPL 2025 के मैच टीवी पर कहां देखें?
महिला प्रीमियर लीग 2025 का प्रसारण अधिकार Viacom18 क पास है. आप WPL 2025 के सभी मैचों का लाइव प्रसारण स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर देख सकते हैं.
WPL 2025 के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग कहां फ्री में देखें?
महिला प्रीमियर लीग 2025 के सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर बिल्कुल फ्री में उपलब्ध होगी.
महिला प्रीमियर लीग 2025 का पूरा शेड्यूल
तारीख | मुकाबला | स्थान |
---|---|---|
14 फरवरी | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात जायंट्स | वडोदरा |
15 फरवरी | दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस | वडोदरा |
16 फरवरी | गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स | वडोदरा |
17 फरवरी | दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | वडोदरा |
18 फरवरी | गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस | वडोदरा |
19 फरवरी | यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स | वडोदरा |
21 फरवरी | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस | बेंगलुरू |
22 फरवरी | दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स | बेंगलुरू |
24 फरवरी | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वॉरियर्स | बेंगलुरू |
25 फरवरी | दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स | बेंगलुरू |
26 फरवरी | मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स | बेंगलुरू |
27 फरवरी | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात जायंट्स | बेंगलुरू |
28 फरवरी | दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस | बेंगलुरू |
1 मार्च | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स | बेंगलुरू |
3 मार्च | यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जायंट्स | लखनऊ |
6 मार्च | यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस | लखनऊ |
7 मार्च | गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स | लखनऊ |
8 मार्च | यूपी वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | लखनऊ |
10 मार्च | मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स | मुंबई |
11 मार्च | मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | मुंबई |
13 मार्च | एलिमिनेटर | मुंबई |
15 मार्च | फाइनल | मुंबई |
ये भी पढ़ें- Champion Trophy 2025 से पहले इस टीम में लौटे सूर्यकुमार यादव, 8 फरवरी को दिखेगा जलवा