WPL 2025: मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच शनिवार, 15 मार्च को महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 का फाइनल खेला गया. इस खिताबी मुकाबले में मुंबई ने दिल्ली को 8 रनों से हराकर दूसरी बार WPL ट्रॉफी अपने नाम कर ली. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम लगातार तीसरी बार फाइनल में पहुंचकर भी खिताब जीतने से चूक गई.
ट्रॉफी जीतने के साथ-साथ इस सीजन में सभी अवॉर्ड्स पर भी मुंबई इंडियंस का दबदबा देखने को मिला. मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर (MVP) से लेकर इमर्जिंग प्लेयर अवॉर्ड तक MI के खिलाड़ियों ने कब्जा जमाया.
मुंबई इंडियंस ने बटोरे सारे अवॉर्ड्स
मुंबई इंडियंस ने फाइनल जीतकर ट्रॉफी तो अपने नाम की ही, साथ ही अवॉर्ड्स पर भी कब्जा जमाया. MI की स्टार बल्लेबाज नेट साइवर-ब्रंट को मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर (प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट) चुना गया. इसके अलावा, साइवर-ब्रंट ने ऑरेंज कैप भी जीता, जिन्होंने 523 रन बनाकर सीजन की टॉप स्कोरर बनीं. वहीं, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया.
CONSISTENCY PERSONIFIED! ✅
Natalie Sciver-Brunt’s outstanding performances throughout the season have earned her the MVP award! 🥇#TATAWPL | #DCvMI | #Final | @mipaltan | @natsciver pic.twitter.com/bNOJMz1WXZ---Advertisement---— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) March 15, 2025
The Run-Scoring Queen 👑
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) March 15, 2025
Natalie Sciver-Brunt takes home the Orange Cap in #TATAWPL 2025 with a record-breaking tally of 523 runs! 👏 🔝#DCvMI | #Final | @mipaltan | @natsciver pic.twitter.com/gy3dmuPYaJ
इसके अलावा, गेंदबाजी में भी मुंबई इंडियंस का दबदबा रहा और अमेलिया कर ने पर्पल कैप अपने नाम की. अमेलिया ने इस सीजन 8 मैचों में 18 विकेट चटकाए. वहीं, युवा खिलाड़ी अमनजोत कौर को इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन के खिताब से नवाजा गया. MI की शबनिम इस्माइल को सीजन में सबसे ज्यादा डॉट गेंद फेंकने के लिए अवॉर्ड मिला. कुल मिलाकर, अवॉर्ड सेरेमनी में मुंबई इंडियंस और उनकी खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला.
Wicket-Taking Sensation 🫡
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) March 15, 2025
Amelia Kerr clinches the Purple Cap, with a phenomenal 18 wickets! 🙌 👏#TATAWPL | #DCvMI | #Final | @mipaltan pic.twitter.com/9KEPR2yxSw
A New Star Emerges 🌟
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) March 15, 2025
Amanjot Kaur impressed one and all during a breakthrough season to win the Emerging Player award! 👏#TATAWPL | #DCvMI | #Final | @mipaltan pic.twitter.com/vXm0dNihhf
Hurricane Harman steps up on the big stage 🔥
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) March 15, 2025
For her swashbuckling knock of 66(44) under pressure, #MI captain Harmanpreet Kaur is named the Player of the Match👏
Scorecard ▶ https://t.co/2dFmlnw05L #TATAWPL | #DCvMI | #Final | @ImHarmanpreet pic.twitter.com/0R5zOhGSCg
- मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर (MVP) : नेट साइवर-ब्रंट
- ऑरेंज कैप: नेट साइवर-ब्रंट
- पर्पल कैप: अमेलिया कर
- इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन: अमनजोत कौर
- सबसे ज्यादा डॉट गेंदें फेंकने वाली बॉलर: शबनिम इस्माइल
- फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच: हरमनप्रीत कौर
गुजरात जायंट्स को मिला फेयरप्ले अवॉर्ड
दिल्ली कैपिटल्स की एनाबेल सदरलैंड को बेस्ट कैच ऑफ द सीजन का अवॉर्ड मिला. एश गार्डनर को सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के लिए सम्मानित किया गया, जबकि शिनेल हेरनी ने सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट का अवॉर्ड जीता. गुजरात जायंट्स को फेयरप्ले अवॉर्ड से नवाजा गया.
- बेस्ट कैच ऑफ द सीजन: एनाबेल सदरलैंड
- सीजन में सबसे ज्यादा छक्के: एश गार्डनर
- सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट: शिनेल हेरनी
- फेयर प्ले अवॉर्ड: गुजरात जायंट्स
That 𝙒𝙄𝙉𝙉𝙄𝙉𝙂 𝙁𝙀𝙀𝙇𝙄𝙉𝙂 😍
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) March 15, 2025
Celebrations begin in the Mumbai Indians camp 🥳
Congratulations to @mipaltan for winning their record 2️⃣nd #TATAWPL title 🏆
Scorecard ▶ https://t.co/2dFmlnwxVj #DCvMI | #Final pic.twitter.com/iFrsAu4pED
ये भी पढ़ें- WPL फाइनल में दिल्ली की लगातार तीसरी हार, कप्तान मेग लैनिंग का छलका दर्द, बताई बड़ी वजह