WPL 2025 Points Table: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 में अब तक 10 मुकाबले खेले जा चुके हैं और इस दौरान फैंस को एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिले. मंगलवार (25 फरवरी) को खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.
इस जीत के साथ दिल्ली की टीम ने पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर कर दिया और पहला स्थान हासिल कर लिया. हालांकि, दिल्ली का नेट रनरेट अब भी माइनस में बना हुआ है. आइए जानते हैं WPL 2025 की पॉइंट्स टेबल में क्या है बाकी टीमों का हाल.
पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची दिल्ली
दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन में अब तक 5 मैच खेले हैं, जिनमें यह उनकी तीसरी जीत रही. इस जीत के बाद दिल्ली ने अंक तालिका में बड़ा फेरबदल करते हुए पहले स्थान पर पहुंच गई, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम दूसरे स्थान पर खिसक गई. RCB ने अब तक खेले 4 मैचों में से सिर्फ 2 ही मुकाबले जीते हैं. दिल्ली के खाते में 6 और आरसीबी के खाते में 4 अंक हैं. दिल्ली का नेट रनरेट -0.223 है, जबकि आरसीबी का नेट रनरेट +0.619 है.
मुंबई और यूपी में टॉप पर जाने की जंग
आज मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा. जो भी टीम यह मैच जीतेगी, वह अंक तालिका में टॉप पर पहुंच जाएगी. फिलहाल पॉइंट्स टेबल में मुंबई इंडियंस की टीम दूसरे स्थान पर बनी हुई है. फ्रेंचाइजी ने अब तक 3 मैच खेले हैं, जिनमें से 2 में जीत दर्ज की है. वहीं, यूपी वॉरियर्स टीम ने 4 में से 2 मुकाबले जीते हैं. इस मैच में जो भी टीम जीत दर्ज करेगी, उसे अंक तालिका में बड़ा फायदा होगा.
WPL 2025 अंक तालिका (Points Table)
टीम | मैच | जीते | हारे | अंक | नेट रनरेट (NRR) |
---|---|---|---|---|---|
दिल्ली कैपिटल्स | 5 | 3 | 2 | 6 | -0.223 |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 4 | 2 | 2 | 4 | +0.619 |
मुंबई इंडियंस | 3 | 2 | 1 | 4 | +0.610 |
यूपी वॉरियर्स | 4 | 2 | 2 | 4 | +0.167 |
गुजरात जायंट्स | 4 | 1 | 3 | 2 | -0.974 |
ये भी पढ़ें- AFG vs ENG: करो या मरो के मुकाबले में क्या बारिश बनेगी विलेन? जानें कैसा रहेगा लाहौर का मौसम