WPL 2026: 9 जनवरी से शुरू होगा महिला क्रिकेट का महाकुंभ, जानें मैच टाइमिंग, टीमें, कप्तान और पूरा शेड्यूल
WPL 2026 Full Schedule: 9 जनवरी से महिला प्रीमियर लीग 2026 का आगाज होने जा रहा है. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. इस लीग में कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे और इसका फाइनल 5 फरवरी को होगा.
WPL 2026 Full Schedule: महिला क्रिकेट का महाकुंभ यानी महिला प्रीमियर लीग (WPL) एक बार फिर धूम मचाने के लिए तैयार है. 9 जनवरी से WPL 2026 सीजन का आगाज होने जा रहा है, जहां दुनिया भर की टॉप महिला क्रिकेटर्स अपना जलवा बिखेरती नजर आएंगी और फैंस को कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिलने वाला है.
इस लीग में कुल 5 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए मैदान में उतरेंगी, जिनके बीच कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीजन का फाइनल मुकाबला 5 फरवरी को खेला जाएगा. तो चलिए जानते हैं WPL 2026 सीजन का पूरा शेड्यूल, टीमें, कप्तान और मैच टाइमिंग की पूरी डिटेल्स.
मुंबई इंडियंस और RCB के बीच होगा पहला मुकाबला
WPL 2026 का आगाज 9 जनवरी (शुक्रवार) को मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबले से होगा. दोनों टीमें नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. 9 जनवरी से 5 फरवरी तक चलने वाले इस लीग के सभी मुकाबले दो शहरों नवी मुंबई और वडोदरा में खेला जाएगा. टूर्नामेंट के शुरुआती 11 मैच नवी मुंबई के मैदान पर होंगे, जबकि बाकी मुकाबले वडोदरा में खेले जाएंगे.
लीग स्टेज में सभी टीमें एक-दूसरे से दो-दो बार भिड़ेंगी. पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में जगह बनाएगी, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा. बता दें कि, मुंबई इंडियंस अब तक दो बार 2023 और 2025 में WPL का खिताब जीत चुकी है. वहीं, RCB की टीम ने 2024 सीजन में चैंपियन बनी थी.
WPL 2026 की सभी टीमें और कप्तान
मुंबई इंडियंस (MI) – हरमनप्रीत कौर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) – स्मृति मंधाना
दिल्ली कैपिटल्स (DC) – जेमिमा रोड्रीग्स
गुजरात जायंट्स (GG) – एशले गार्डनर
यूपी वॉरियरज (UPW) – दीप्ति शर्मा
WPL 2026 का पूरा शेड्यूल
| मैच नं. | तारीख | दिन | मुकाबला | स्थान | समय (IST) |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 9 जनवरी | शुक्रवार | मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | नवी मुंबई | 7:30 PM |
| 2 | 10 जनवरी | शनिवार | यूपी वारियर्ज vs गुजरात जायंट्स | नवी मुंबई | 3:30 PM |
| 3 | 10 जनवरी | शनिवार | मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स | नवी मुंबई | 7:30 PM |
| 4 | 11 जनवरी | रविवार | दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात जायंट्स | नवी मुंबई | 7:30 PM |
| 5 | 12 जनवरी | सोमवार | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs यूपी वारियर्ज | नवी मुंबई | 7:30 PM |
| 6 | 13 जनवरी | मंगलवार | मुंबई इंडियंस vs गुजरात जायंट्स | नवी मुंबई | 7:30 PM |
| 7 | 14 जनवरी | बुधवार | यूपी वारियर्ज vs दिल्ली कैपिटल्स | नवी मुंबई | 7:30 PM |
| 8 | 15 जनवरी | गुरुवार | मुंबई इंडियंस vs यूपी वारियर्ज | नवी मुंबई | 7:30 PM |
| 9 | 16 जनवरी | शुक्रवार | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs गुजरात जायंट्स | नवी मुंबई | 7:30 PM |
| 10 | 17 जनवरी | शनिवार | यूपी वारियर्ज vs मुंबई इंडियंस | नवी मुंबई | 3:30 PM |
| 11 | 17 जनवरी | शनिवार | दिल्ली कैपिटल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | नवी मुंबई | 7:30 PM |
| 12 | 19 जनवरी | सोमवार | गुजरात जायंट्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | वडोदरा | 7:30 PM |
| 13 | 20 जनवरी | मंगलवार | दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस | वडोदरा | 7:30 PM |
| 14 | 22 जनवरी | गुरुवार | गुजरात जायंट्स vs यूपी वारियर्ज | वडोदरा | 7:30 PM |
| 15 | 24 जनवरी | शनिवार | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs दिल्ली कैपिटल्स | वडोदरा | 7:30 PM |
| 16 | 26 जनवरी | सोमवार | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs मुंबई इंडियंस | वडोदरा | 7:30 PM |
| 17 | 27 जनवरी | मंगलवार | गुजरात जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स | वडोदरा | 7:30 PM |
| 18 | 29 जनवरी | गुरुवार | यूपी वारियर्ज vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | वडोदरा | 7:30 PM |
| 19 | 30 जनवरी | शुक्रवार | गुजरात जायंट्स vs मुंबई इंडियंस | वडोदरा | 7:30 PM |
| 20 | 1 फरवरी | रविवार | दिल्ली कैपिटल्स vs यूपी वारियर्ज | वडोदरा | 7:30 PM |
| 21 | 3 फरवरी | मंगलवार | एलिमिनेटर | वडोदरा | 7:30 PM |
| 22 | 5 फरवरी | गुरुवार | फाइनल | वडोदरा | 7:30 PM |
WPL 2026 की सभी पांच टीमों का स्क्वॉड
मुंबई इंडियंस: नताली साइवर, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), हीली मैथ्यूज, अमनजोत कौर, जी कमलिनी , अमेलिया केर, शबनीम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, रहीला फिरदौस, सजीवन सजना, निकोल कैरी, सायका इशाक, त्रिवेणी वशिष्ठ, पूनम खेमनार , रेड्डी, मिली इलिंगवर्थ.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मांधना (कप्तान), ऋचा घोष, सायली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, जॉर्जिया वोल, नादिन डी क्लर्क , राधा यादव, लॉरेन बेल, लिंसे स्मिथ, प्रेमा रावत, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, दयालन हेमलता, ग्रेस हैरिस, गौतमी नाइक, प्रत्यूषा कुमार.
दिल्ली कैपिटल्स: जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), शेफाली वर्मा, अलाना किंग, मारिज़ेन कैप, निकी प्रसाद, लॉरा वोल्वार्ड्ट, चिनेल हेनरी, श्री चरानी, स्नेह राणा, लिज़ेल ली , दीया यादव,तान्या भाटिया, नंदिनी शर्मा, ममता मडीवाला, लूसी हैमिल्टन, मीनू मन्नी.
गुजरात जायंट्स: एशले गार्डनर (कप्तान), बेथ मूनी, सोफी डिवाइन विदेशी,रेणुका सिंह, भारती फुलमाली, टिटास साधु, अनुष्का शर्मा, तनुजा कंवर कशवी गौतम, जॉर्जिया वेयरहम, किम गार्थ, यास्तिका भाटिया, हैप्पी कुमारी, शिवानी सिंह, आयुषी सोनी,राजेश्वरी गायकवाड़, डैनी व्याट.
यूपी वॉरियर्स: श्वेता सेहरावत, दीप्ति शर्मा (कप्तान), सोफी एक्लेस्टोन, मेग लैनिंग, फोबे लिचफील्ड, किरण नवगिरे, हरलीन देओल, क्रांति गौड़, आशा शोभना, डिएंड्रा डॉटिन, शिखा पांडे, क्लो टायरोन, शिरपा गिरी, सिमरन शेख, चार्ली नॉट, सुमन मीना, जी तृषा, प्रतिका रावल.