---Advertisement---

क्रिकेट

WTC 2025-27: आईसीसी ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के नए चक्र का किया ऐलान, जानिए किस टीम से होगा किसका सामना 

WTC 2025-27: WTC 2025-27 की शुरुआत 20 जून से होगी. जब भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला हेडिंग्ले में खेला जाएगा. नए शेड्यूल से साफ हो गया है कि कौन सी टीम किसके खिलाफ अगले 2 सालों में खेलने वाली है.

WTC 2025-27
WTC 2025-27

WTC 2025-27: आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. जिसके बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की शुरुआत होगी. जहां पर 9 टीमें फिर से फाइनल में एंट्री करने के लिए आपस में एक-दूसरे से भिड़ने वाली है. WTC 2025-27 की शुरुआत 20 जून से होगी. जब भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला हेडिंग्ले में खेला जाएगा. नए शेड्यूल से साफ हो गया है कि कौन सी टीम किसके खिलाफ अगले 2 सालों में खेलने वाली है. 

होम और अवे सीरीज का हुआ फैसला 

आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में एक टीम 2 सालों में कुल 6 सीरीज खेलती है. जिसमें 3 सीरीज घर में तो वहीं तीन सीरीज विदेशी सरजमीं पर खेले जाते हैं. अगले 2 सालों में सभी 9 टीमें किसके खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर खेलने वाली हैं, ये भी साफ हो गया है. भारतीय टीम इस दौरान अपने घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलने वाली है. वहीं इस दौरान शुभमन गिल की टीम इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है. फाइनल में प्रवेश करने के लिए टीम को कम से कम 4 सीरीज में जीत दर्ज करनी होगी. 

ये भी पढ़ें: WTC Final 2025: लॉर्ड्स में पहले दिन मचा बवाल, खराब अंपायरिंग पर उठ रहे बड़े सवाल

---Advertisement---

यहां देखें अगला WTC Cycle 

टीम-                             होम                                            अवे 

ऑस्ट्रेलिया-        न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, बांग्लादेश               भारत, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका

बांग्लादेश-         इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान             ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका 

इंग्लैंड-            न्यूजीलैंड, भारत, पाकिस्तान                 ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश 

टीम इंडिया-     ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका          इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका 

न्यूजीलैंड-        भारत, वेस्टइंडीज, श्रीलंका                      ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, पाकिस्तान

पाकिस्तान-      न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका          इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश 

साउथ अफ्रीका- ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, बांग्लादेश               भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका 

श्रीलंका-           भारत, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश         न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज

वेस्टइंडीज-      ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, श्रीलंका             न्यूजीलैंड, भारत, बांग्लादेश

ये भी पढ़ें: Team India को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड दौरे पर हुई नए खिलाड़ी की एंट्री

HISTORY

Written By

Aditya Tiwari


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Live News

---Advertisement---


N24 Shorts Logo

SHORTS

WTC Final
क्रिकेट

WTC Final: साउथ अफ्रीका की जीत पर फूट-फूट कर रो पड़ा भारतीय मूल का खिलाड़ी, VIDEO वायरल

WTC Final: साउथ अफ्रीका ने आखिरकार 27 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म कर दिया. लॉर्ड्स में खेले गए आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर 1998 के बाद कोई आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की.

View All Shorts