---Advertisement---

 
अन्य खेल

India vs China: हॉकी एशिया कप 2025 के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, चाइना को 7-0 से बुरी तरह से हराया 

Hockey Asia Cup 2025, India vs China: मुकाबले में टीम इंडिया ने अपने प्रदर्शन को बहुत बेहतर करके 7-0 से मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने एशिया कप 2025 के फाइनल में अपनी सीट पक्की कर ली है।

Hockey India
Hockey India

Hockey Asia Cup 2025, India vs China: हॉकी एशिया कप 2025 के सुपर 4 स्टेज में भारत और चाइना की टीमें आमने-सामने नजर आई। जहां पर बारिश के कारण मुकाबला काफी देरी से शुरू हुआ। लीग स्टेज में टीम इंडिया ने रोमांचक मुकाबले में चाइना को हराया था। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने अपने प्रदर्शन को बहुत बेहतर करके 7-0 से मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने एशिया कप 2025 के फाइनल में अपनी सीट पक्की कर ली है। चाइना इस मैच में बहुत ही प्रभावहीन नजर आया। 

टीम इंडिया ने पहले हाफ में ही कर दिया कमाल 

हॉकी इंडिया के खिलाड़ियों ने चाइना के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाया। मुकाबले के पहले क्वार्टर में शिलानंद लकरा ने 3:38वें मिनट में फील्ड गोल कर दिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने 1-0 से बढ़त बना लिया। जिसके कुछ समय बाद दिलप्रीत सिंह ने 6:26वें मिनट में एक और धमाकेदार गोल कर दिया। इसी के साथ बढ़त टीम इंडिया ने 2-0 की कर ली। दूसरे क्वार्टर में टीम इंडिया को पेनल्टी कार्नर मिला। पूर्व कप्तान मनदीप सिंह ने कार्नर का फायदा उठाकर गोल कर दिया। इसी के साथ टीम इंडिया मैच में 3-0 से आगे निकल गई। हाफ टाइम तक टीम इंडिया ने चाइना पर दबाव बहुत ज्यादा डाल दिया था।

---Advertisement---

फाइनल में पहुंची टीम इंडिया 

तीसरे क्वार्टर में राजकुमार ने 36:16वें मिनट में फील्ड गोल करके बढ़त को 4-0 से कर दिया। जिसके कुछ देर बाद 38:01वें मिनट में सुखजीत सिंह ने भी गोल कर दिया। इसी के साथ भारत की बढ़त 5-0 की हो गई। जिसके बाद मैच के आखिरी क्वार्टर में अभिषेक ने मैच का अपना फील्ड गोल दाग दिया। जिसके कारण भारत 6-0 से आगे निकल गया। मैच खत्म होते-होते अभिषेक ने दूसरा गोल भी कर दिया। जिसके कारण टीम इंडिया ने 7-0 से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में जीत दर्ज करते ही टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली। टीम इंडिया अब फाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया के खिलाफ खेलेगी। जहां पर जीत दर्ज करने वाली टीम को सीधे हॉकी विश्व कप में एंट्री मिल जाएगी।

---Advertisement---

ये भी पढ़ें: Hockey Asia Cup 2025: भारत की बेटिंयों ने थाईलैंड को धो डाला, दनादन गोल कर दर्ज की धमाकेदार जीत

HISTORY

Written By

Aditya Tiwari


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.